logo

ट्रेंडिंग:

शीतलहर से राहत नहीं, पहाड़ों पर बर्फबारी, AQI में नहीं दिख रहा सुधार

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में शीत लहर का अलर्ट जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक ऐसे हालात बने रहने की संभावना है।

Smog in Delhi

दिल्ली में स्मॉग, Photo Credit- PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

दिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में शीत लहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिन पहाड़ी और मैदानी इलाकों के लिए चुनौतीपूर्ण रहेंगे। इन क्षेत्रों में लोगों को कड़ाके की ठंड के साथ-साथ घने कोहरे का भी सामना करना पड़ रहा है और फिलहाल ऐसे हालात बने रहने की संभावना है। खासकर दिल्ली और NCR में खराब हवा और कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

 

पिछले दिन दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अनुमान है कि मंगलवार (23 दिसंबर) को तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके बाद बुधवार को 18.5, गुरुवार को 17.8, शुक्रवार को 18.3, शनिवार को 18.3 और रविवार को भी लगभग 18.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है।

 

यह भी पढ़ें- 'बाहर सेफ नहीं हूं', अगस्ता वेस्टलैंड आरोपी क्रिश्चियन मिशेल को क्यों लग रहा डर?

 

दिल्ली- NCR में हवा का हाल

 

दिल्ली और आसपास के इलाकों में घना कोहरा और खराब हवा लोगों की परेशानियों को बढ़ा रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक सप्ताह तक बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। हरियाणा, पंजाब सहित मैदानी क्षेत्रों के अन्य राज्यों में भी नवंबर और दिसंबर में अब तक कहीं बारिश दर्ज नहीं हुई है। बारिश होने से ठंड जरूर बढ़ेगी, लेकिन इससे हवा की गुणवत्ता में सुधार आ सकता है।

 

 

दिल्ली में अक्तूबर में 74 प्रतिशत से अधिक बारिश दर्ज की गई थी, लेकिन नवंबर में बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई। दिसंबर का आधे से ज्यादा समय बीत चुका है और फिलहाल बारिश के आसार नहीं दिख रहे हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, 22 दिसंबर की शाम के बाद से AQI खराब बना हुआ है और आने वाले कुछ दिनों तक स्थिति ऐसी ही रहने की संभावना है।

 

यह भी पढ़ें- उत्तर भारत में शीतलहर का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी, देश के मौसम का हाल जानिए

 

पहाड़ी राज्यों का हाल

उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। कश्मीर के घाटी क्षेत्रों में लगभग 2 से 3 इंच तक बर्फबारी दर्ज की गई है। पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक सुबह से आसमान साफ और धूप खिली हुई है। वहीं हरिद्वार और देहरादून में घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। रात के समय तापमान में तेज गिरावट आने से ठंड और बढ़ गई है। जिन इलाकों में कोहरा छाए रहने की संभावना है, वहां लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

 

 

23 दिसंबर को पंजाब और हरियाणा में घना कोहरा छाया रहेगा, जबकि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सुबह के समय कोहरे का असर रहेगा। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के साथ शीतलहर भी चल सकती है। 24 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और झारखंड में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कोल्ड वेव की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग ने लोगों को यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap