logo

मूड

ट्रेंडिंग:

छपरा और गोरखपुर के लिए दिल्ली से चलेगी स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें टाइमिंग

रेलवे ने नई दिल्ली से गोरखपुर और आनंद विहार टर्मिनल से छपरा के बीच रिजर्व्ड फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।

representative image of train

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Chatgpt

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

त्योहारों में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए उत्तर रेलवे ने राहत दी है। रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली से गोरखपुर और आनंद विहार टर्मिनल से छपरा के बीच रिजर्व्ड फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों से उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। रेलवे ने 29 अक्टूबर को प्रेस रिलीज जारी कर इन ट्रेनों के संचालन की जानकारी दी है।

 

उत्तर रेलवे के मुताबिक, ट्रेन नंबर 04022/04021 नई दिल्ली-गोरखपुर-नई दिल्ली रिजर्व्ड फेस्टिवल स्पेशल चलाई जाएगी। नई दिल्ली से यह ट्रेन 6 और 13 नवंबर 2026 को चलेगी। वहीं, गोरखपुर से वापसी में यह ट्रेन 7 और 14 नवंबर को चलेगी। दोनों तरफ से ट्रेन के दो-दो फेरे निर्धारित किए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें: मर्सिडीज-बेंज हादसा: हाईकोर्ट ने नाबालिग के जज पिता की गिरफ्तारी पर लगाई रोक

क्या रहेगी टाइमिंग?

उत्तर रेलवे ने अपनी प्रेस रिलीज में इस ट्रेन की टाइमिंग के बारे में भी जानकारी दी। प्रेस रिलीज के अनुसार, यह ट्रेन नई दिल्ली से दोपहर 2:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4:10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में गोरखपुर से सुबह 7 बजे चलकर रात 11:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

 

रास्ते में ट्रेन गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल कोच होंगे। 

छपरा के लिए भी ट्रेन

दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन नंबर 04058/04057 आनंद विहार टर्मिनल-छपरा-आनंद विहार टर्मिनल रिजर्व्ड फेस्टिवल स्पेशल चलाई जाएगी। यह ट्रेन 3 नवंबर से 17 नवंबर 2026 तक निर्धारित तारीखों पर चलेगी। दोनों तरफ से इसके पांच-पांच फेरे होंगे। आनंद विहार टर्मिनल से यह ट्रेन रात 12:20 बजे रवाना होगी और उसी दिन शाम 7:20 बजे छपरा पहुंचेगी। वापसी में छपरा से रात 10:10 बजे चलकर अगले दिन शाम 5:20 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

 

यह भी पढ़ें: जमीन में नीले ड्रमों में भरकर रखे थे करोड़ों, पड़ोसी से झगड़े के बाद खुली पोल

इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

यह ट्रेन टूंडला जंक्शन, गोविंदपुरी, प्रयागराज जंक्शन, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी, सारनाथ, औंड़िहार जंक्शन, गाजीपुर सिटी, फेफना जंक्शन, बलिया, रेवती और सुरेमनपुर स्टेशन पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी कोच होंगे। रेलवे ने बताया है कि ट्रेन से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए यात्री NTES वेबसाइट या ऐप देख सकते हैं। इसके अलावा रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Related Topic:#Indian railways

और पढ़ें