logo

मूड

ट्रेंडिंग:

झांसी और ललितपुर से दिल्ली के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, त्योहारों के बीच राहत

उत्तर रेलवे ने झांसी और ललितपुर से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है।

representative image of Train ट्रेनें

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Chatgpt

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

त्योहारों के इस सीजन में रेलवे के जरिए सफर करने वालों की संख्या अचानक से बढ़ गई है। ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को राहत देने का फैसला किया है। उत्तर रेलवे ने झांसी और ललितपुर से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। इन ट्रेनों के चलने से त्योहारों पर घर जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। रेलवे के मुताबिक, इन ट्रेनों का संचालन नवंबर महीने में तय तारीखों पर किया जाएगा। इनमें एक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन होगी, जबकि दूसरी आरक्षित स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाई जाएगी।

 

रेलवे की ओर से ट्रेन नंबर 01901/01902 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-हजरत निजामुद्दीन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 01901 झांसी से 7 नवंबर से 13 नवंबर तक चलेगी। हालांकि, 10 नवंबर को  नहीं होगा। इस तरह झांसी से कुल छह फेरे लगाए जाएंगे। वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 01902 हजरत निजामुद्दीन से 8 नवंबर से 14 नवंबर तक चलेगी। 11 नवंबर को यह ट्रेन नहीं चलेगी और कुल छह फेरे लगाएगी।

 

यह भी पढ़ें: जितनी मजबूत सरकार, उतनी कम चली UP विधानसभा; पिछले 5 साल में सिर्फ 83 दिन चला सदन

किन स्टेशनों पर ठहरेगी ट्रेन?

यह ट्रेन झांसी से रात 7:20 बजे रवाना होगी। इसके बाद दतिया, डबरा, ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन और कोसी कलां होते हुए अगले दिन सुबह 3 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से सुबह 4:25 बजे रवाना होगी और दोपहर 3 बजे झांसी पहुंचेगी। रास्ते में इन सभी स्टेशनों पर इसका स्टॉप रहेगा। 

ललितपुर से चलेगी स्पेशल ट्रेन

इसके अलावा रेलवे ने ट्रेन नंबर 01927/01928 ललितपुर जंक्शन-हजरत निजामुद्दीन-ललितपुर जंक्शन आरक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का भी फैसला किया है। ट्रेन नंबर 01927 ललितपुर से 10 नवंबर को शाम 5:10 बजे रवाना होगी। यह बाबिना, झांसी, दतिया, डबरा, ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा और कोसी कलां होते हुए अगले दिन सुबह 3 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। 

 

यह भी पढ़ें: पटाखे फोड़ने पर 3 महीने जेल, 50 हजार का जुर्माना; इस राज्य में नया कानून

कौन से कोच होंगे?

वापसी में ट्रेन नंबर 01928 हजरत निजामुद्दीन से 11 नवंबर को सुबह 4:25 बजे रवाना होकर दोपहर 3 बजे ललितपुर पहुंचेगी। इस आरक्षित स्पेशल ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच होंगे। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि ट्रेन के समय, स्टॉप और अन्य जानकारी के लिए नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) की मदद लें या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करें। त्योहारों के मौके पर अपने घर जाने वाले लोगों के लिए इन ट्रेनों के चलने से काफी राहत मिलेगी। 

Related Topic:#Indian railways

और पढ़ें