logo

मूड

ट्रेंडिंग:

आनंद विहार स्टेशन पर टिकट चेकिंग, रेलवे ने 145 लोगों से वसूले 1.33 लाख रुपये

रेलवे ने सोमवार को आनंद विहार टर्मिनल रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट चेकिंग अभियान में 145 लोगों को पकड़कर उनसे 1,33,110 रुपये का जुर्माना वसूला।

Railway conducts ticket checking drive at Anand Vihar Railway Station

रेलवे का विशेष टिकट चेकिंग अभियान।

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने सोमवार को बिना टिकट ट्रेन में यात्रा करने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस चेकिंग अभियान में रेलवे ने कई लोगों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा और पकड़े गए लोगों से जुर्माना वसूला। रेलवे ने जानकारी देते हुए बताया कि बिना टिकट यात्रा और ट्रेनों में अनाधिकृत एंट्री को रोकने के लिए नियमित तौर से टिकट चेकिंग अभियान चलाया जाता है। 

 

दिल्ली मंडल ने बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों का पता लगाने और उन पर जुर्माना लगाने के लिए आनंद विहार टर्मिनल रेलवे स्टेशन पर एक चेक यानी विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान, बिना टिकट और अनियमित टिकट यात्रा करने वाले कुल 145 मामले पकड़े गए। इनसे 1,33,110 रुपये का रेलवे राजस्व वसूला गया।

 

यह भी पढ़ें: डिफेंस और रेलवे में खाली हैं सबसे ज्यादा पद, कितने पदों पर नहीं हुई भर्ती?

रेलवे सुरक्षा बल के साथ चलाया अभियान

दरअसल, रेलवे चेकिंग अभियान टिकट चेकिंग स्टाफ और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जाते हैं। बिना टिकट यात्रा करने वाले लोग हर साल रेलवे को करोड़ों का चूना लगाते हैं। इससे बचने के लिए रेलवे लगातार लोगों को यात्री वैध टिकट के साथ यात्रा करने की सलाह देता है।

 

यह भी पढ़ें: रेलवे के धनबाद मंडल ने बिना टिकट यात्रा करने वालों से वसूले 4.87 लाख रुपये

यात्रियों के अधिकारों का उल्लंघन

रेलवे ने बताया कि बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री न केवल रेलवे के राजस्व को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि वैध टिकट के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के अधिकारों का भी उल्लंघन करते हैं।

 

इन दिनों उत्तर रेलवे का दिल्ली मंडल बिना टिकट यात्रियों और टिकट वाले क्षेत्रों में अनाधिकृत व्यक्तियों पर रोक लगाने के लिए विभिन्न टिकट चेकिंग अभियान चला रहा है। दिल्ली के मंडल रेल प्रबंधक पुष्पेश रमण त्रिपाठी ने लोगों से वैध टिकट के साथ यात्रा करने की अपील की। साथ ही यात्रियों से टिकट चेकिंग स्टाफ का सहयोग करने का आग्रह किया।

Related Topic:#railway news

और पढ़ें