logo

मूड

ट्रेंडिंग:

उत्तर रेलवे ने रचा कीर्तिमान, सबसे अधिक फ्रेट ट्रेन स्पीड रिकॉर्ड की

उत्तर रेलवे ने देशभर के रेल नेटवर्क में सबसे अधिक फ्रेट ट्रेन स्पीड हासिल की है। इसके अलावा एक दिन में सबसे ज्यादा 119 रेक की लोडिंग करके भी कीर्तिमान रचा है।

Indian Railways

उत्तर रेलवे ने रचा कीर्तिमान। (AI-generated image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर रेलवे ने फ्रेट ट्रेन स्पीड में कीर्तिमान रचा है। 2026 के पहले पांच महीने में औसतन 31.7 किमी प्रतिघंटा की फ्रेट ट्रेन स्पीड हासिल की है। यह रेलवे नेटवर्क में हासिल की गई सबसे अधिक स्पीड है। उत्तर रेलवे ने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 के पहले पांच महीनों में फ्रेट ऑपरेशन में काफी सुधार किया है। इसमें ट्रेन की स्पीड बढ़ी और फ्रेट लोडिंग अधिक हुई।

 

रेलवे ने कहा कि यह उपलब्धियां दिखाती हैं कि उत्तर रेलवे नेशनल लॉजिस्टिक्स पॉलिसी के लक्ष्यों के मुताबिक ऑपरेशनल एफिशिएंसी को बेहतर बनाने, फ्रेट कनेक्टिविटी को मजबूत करने और तेज, अधिक भरोसेमंद लॉजिस्टिक्स सर्विस देने पर लगातार फोकस कर रहा है।

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, बदमाशों ने 16 राउंड की फायरिंग

एक दिन में रिकॉर्ड 119 रेक की लोडिंग

रेलवे के मुताबिक अप्रैल से अगस्त के बीच उत्तर रेलवे ने 31.7 किमी/घंटे की औसतन फ्रेट ट्रेन गति हासिल की। यह भारतीय रेलवे नेटवर्क में सबसे ज्यादा है। साल-दर-साल 14.07% का सुधार भी हो रहा है। स्टेबलिंग और यार्डिंग मिलाकर औसतन गति 4.95% से बढ़कर 18 प्रतिघंटा हो गई। वहीं कुल ओरिजिनल फ्रेट लोडिंग 21.71 मिलियन टन तक पहुंच गई। 20 जून को उत्तर रेलवे ने एक दिन में सबसे अधिक 119 रेक की लोडिंग की। इसमें करीब 0.245 मिलियन टन माल ढोया गया।

कश्मीर घाटी से देशभर में पहुंच रहा माल

कश्मीर घाटी में रेल-आधारित लॉजिस्टिक्स का विस्तार हुआ है। अप्रैल और अगस्त के बीच अनंतनाग टर्मिनल ने सीमेंट, अनाज, ऑटोमोबाइल, फर्टिलाइजर और दूसरी चीजों को ले जाने वाले 198 इनवर्ड रेक को हैंडल किया। वहीं इसी साल 17 जुलाई शुरू हुए पंपोर टर्मिनल ने अगस्त तक 36 रेक को संभाला।

 

यह भी पढ़ें: 12 ट्रेनें रद्द, कई के रूट बदले; चंडीगढ़ स्टेशन पर 35 दिन का ब्लॉक

पंजाब से मक्का और यूपी से पहुंच रही ऑर्गेनिक खाद

रेलवे ने बताया कि पंजाब के मोगा से गुड़, जगरावं से मक्का और फाजिल्का से पंपोर तक चारा, इसके अलावा अनंतनाग तक प्राइवेट चावल और ऑर्गेनिक खाद के ट्रैफिक समेत नई चीजों की आवाजाही को आसान बनाया गया है।

 

रेलवे के मुताबिक अप्रैल-अगस्त 2026 के दौरान ऑटोमोबाइल लोडिंग में 24.98 फीसद, फर्टिलाइजर में 5.93 फीसद और सीमेंट में 1.30 फीसद का इजाफा हुआ है। शेड्यूल फ्रेट सर्विस शुरू होने से ट्रांजिट टाइम कम करने में और मदद मिली है। गति-वाहन ऑटोमोबाइल सर्विस ने ट्रांजिट टाइम 48 फीसद कम किया, जबकि अन्नपूर्णा फूडग्रेन, ऊर्जा POL, उर्वरक फर्टिलाइजर और निर्यात एक्सपोर्ट कंटेनर सर्विस ने क्रमश: 32%, 37%, 40% और 25% की कमी हासिल की।

 

​​निर्माण सीमेंट (कश्मीर) सर्विस भी 15.29 घंटे के ट्रांजिट टाइम के साथ शुरू की गई है। बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट्स ने भी नया फ्रेट ट्रैफिक हासिल किया। इसके तहत रोजा से 36.83 लाख रुपये की ऑर्गेनिक खाद और हरदोई से 33.31 लाख रुपये का मक्का शामिल है।

Related Topic:#Indian railways

और पढ़ें