logo

मूड

ट्रेंडिंग:

1,600 से 1,800 करोड़ होगी राम मंदिर और संग्रहालय की लागत, ट्रस्ट ने खुद बताया

नृपेंद्र मिश्रा ने ऐलान किया कि राम मंदिर और निर्माणाधीन राम कथा संग्रहालय की कुल लागत 1,600 करोड़ रुपये से 1,800 करोड़ रुपये के बीच होगी।

ram temple museum in ayodhya

राम मंदिर। Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने रविवार को कहा कि राम मंदिर और निर्माणाधीन राम कथा संग्रहालय की कुल लागत 1,600 करोड़ रुपये से 1,800 करोड़ रुपये के बीच होगी। इसमें संग्रहालय के निर्माण पर लगभग 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने अयोध्या में कहा कि वह सटीक राशि नहीं बता सकते लेकिन मंदिर और संग्रहालय की कुल लागत 1,600 करोड़ रुपये से 1,800 करोड़ रुपये के बीच रहेगी।

 

नृपेंद्र मिश्रा ने यह ऐलान राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की चल रही जांच के बीच किया गया है। उन्होंने बताया कि राम मंदिर का निर्माण कार्य 15 अगस्त तक पूरा होने की संभावना है। शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे मिश्रा ने मंदिर निर्माण और राम कथा संग्रहालय से संबंधित कई बैठकों की अध्यक्षता की। उन्होंने उम्मीद जताई कि संग्रहालय अगले छह से आठ महीने में तैयार हो जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: 30 करोड़, मंत्री पद, राज्य का दर्जा, BJP पर MLA तोड़ने का आरोप लगा रहे CM उमर?

संग्रहालय में सुविधाएं क्या होंगे?

नृपेंद्र मिश्रा ने कहा, 'इस बार संग्रहालय के लिए हमारा लक्ष्य विभिन्न दीर्घाओं और बजट को अंतिम रूप देना था। आगंतुकों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। स्मारिका दुकान और कॉफी कॉर्नर जैसी सुविधाओं से युक्त विश्राम क्षेत्र पहले ही तैयार किया जा चुका है। प्रवेश शुल्क को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। इस बात पर विस्तार से चर्चा हुई कि प्रवेश टिकट व्यवस्था लागू की जाए या संग्रहालय में प्रवेश निशुल्क रखा जाए। अंतिम फैसला ट्रस्ट करेगा।'

भगवान राम की यात्रा को दर्शाया जाएगा

उन्होंने बताया कि भगवान राम का देश की नदियों से जुड़ाव दर्शाने वाली एक दीर्घा की योजना को अंतिम रूप दे दिया गया है। उन्होंने कहा, 'एक ऐसी पटकथा तैयार की जाएगी, जिसमें सरयू नदी से शुरू होकर गुप्तार घाट पर समाप्त होने वाली भगवान राम की यात्रा को दर्शाया जाएगा। इसमें उनके वनवास की कथा के साथ उन स्थानों और संदेशों का भी उल्लेख होगा, जहां-जहां वह ठहरे थे। यह भी तय किया गया है कि पूरी प्रस्तुति के मुख्य पात्र भगवान राम ही होंगे।'

 

यह भी पढ़ें: सरकार ने 19 जुलाई को बुलाई सर्वदलीय बैठक, संसद में गर्माएंगे ये मुद्दे

वेंडर के भुगतान की समीक्षा

नृपेंद्र मिश्रा ने आगे कहा, 'निर्माण एजेंसियों के बिल और वेंडर के भुगतान की समीक्षा की जा रही है। साथ ही ट्रस्ट को संपत्ति रजिस्टर सौंपने की प्रक्रिया भी जारी है। इसमें निर्माण कार्य का पूरा विवरण, खर्च और भविष्य के लिए आवश्यक सावधानियां दर्ज होंगी। संबंधित एजेंसियों ने भरोसा दिलाया है कि यह कार्य 30 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा।'

 

उन्होंने बताया कि मंदिर में 24 घंटे प्रज्ज्वलित रहने वाली 'ज्वाला' के डिजाइन को शनिवार को अंतिम रूप दे दिया गया है और अगले 15 दिन में इस पर काम शुरू हो जाएगा। राम कथा संग्रहालय के संबंध में मिश्रा ने कहा कि पटकथा लेखन का काम पूरा हो चुका है और दीर्घाओं की रूपरेखा भी लगभग अंतिम चरण में है। 

 

उन्होंने कहा कि पटकथा के साथ प्रौद्योगिकी को जोड़ने की योजना तैयार कर ली गई है। इसके आधार पर एक महीने के भीतर विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार किया जाएगा और प्रत्येक दीर्घा के निर्माण के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे।

Related Topic:#Ayodhya Ram Mandir

और पढ़ें