logo

ट्रेंडिंग:

असम में उड़ान भरने के बाद सुखोई फाइटर प्लेन लापता, एयरफोर्स की टीम भेजी गई

असम में भारतीय वायुसेना एक सुखोई 30 MKI फाइटर प्लेन रडार से संपर्क में आने के बाद गायब हो गया। एयरफोर्स की टीम को एयरक्राफ्ट का पता लगाने की खातिर भेजा गया है।

Sukhoi 30 fighter plane

सुखोई 30 फाइटर प्लेन। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

असम में भारतीय वायुसेना का एक सुखोई 30 MKI फाइटर प्लेन रडार से संपर्क में आने के बाद गायब हो गया। एयरफोर्स की टीम को एयरक्राफ्ट का पता लगाने की खातिर भेजा गया है। गुवाहटी स्थित डिफेंस पीआरओ ने यह जानकारी साझा की।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एयरक्राफ्ट ने असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी। शाम को कार्बी आंगलोंग जिले के पास पहाड़ी इलाके में धुआं उठते देखा गया है। हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धुआं किस वजह से उठ रहा था।

 

यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में युद्ध लंबा खिंचा तो भारत के लिए तेल संकट कितना बड़ा?

 

 

एयरफोर्स की टीम घटनास्थल पर भेजी गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक शाम करीब साढ़े सात बजे एक बड़ा धमाका सुनाई दिया। इसके बाद पहाड़ियों के बीच धुआं उठते देखा गया। उधर, भारतीय वायुसेना ने बताया कि एयरक्राफ्ट ने असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी और आखिरी बार शाम 7:42 बजे संपर्क में आया था। आगे की जानकारी का पता लगाया जा रहा है। सर्च और रेस्क्यू मिशन शुरू कर दिया गया है। 

 

खबर अपडेट की जा रही है...


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap