logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मोदी भी जेल जाते, हमारे ही कुछ नेताओं ने रोका था', वीरप्पा मोइली का बयान वायरल

पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली ने कहा है कि जब अमित शाह जेल गए थे तो अगला नंबर नरेंद्र मोदी का था लेकिन कांग्रेस के ही कुछ नेताओं ने जांच रुकवा दी थी।

वीरप्पा मोइली

वीरप्पा मोइली, File Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली के एक बयान ने खलबली मचा दी है। दो दिन पहले दिया गया उनका यह बयान अब चर्चा में आया है। वीरप्पा मोइली ने कहा है कि सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर केस में अमित शाह जेल गए थे और अगला नंबर नरेंद्र मोदी का था। वीरप्पा मोइली के मुताबिक, कांग्रेस के ही कुछ नेताओं ने नरेंद्र मोदी के खिलाफ जांच रुकवा दी थी और आज सब उसी का नतीजा भुगत रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस नरेंद्र मोदी को सत्ता में आने से रोक सकती थी लेकिन पार्टी के ही कुछ नेताओं ने ऐसा होने नहीं दिया।

 

केंद्र सरकार में मंत्री रहे वीरप्पा मोइली ने ये बातें सोनिया गांधी की किताब के विमोचन के मौके पर कहीं। उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन इतना जरूर कहा कि ऐसा करने वाले शख्स मनमोहन सिंह नहीं थे। वीरप्पा मोइली के मुताबिक, सोनिया गांधी उस वक्त पार्टी में बदलाव चाहती थीं और इसके लिए एक कमेटी भी बनाई गई लेकिन कुछ नेताओं ने इस कमेटी की रिपोर्ट को लागू नहीं होने दिया। उनका कहना है कि अगर वे बदलाव लागू हो जाते तो मोदी के आने का कोई चांस ही नहीं था।   

वीरप्पा मोइली ने क्या कहा?

पुरानी घटनाओं को याद करते हुए वीरप्पा मोइली ने अमित शाह की गिरफ्तारी का जिक्र किया है। उन्होंने कहा, 'तब मैं कानून मंत्री था। अमित शाह को गुजरात से तड़ीपार घोषित किया गया था। उनका केस किसी और राज्य में चलना था। वह जेल जाने वाले पहले व्यक्ति थे। अगला नंबर नरेंद्र मोदी का था। उनको भी जेल भेजा जाता और तड़ीपार घोषित किया जाना था।' उन्होंने बताया कि उस वक्त अमित शाह गुजरात के गृहमंत्री थे और सोहराबुद्दीन फेक एनकाउंटर केस में उनके खिलाफ जांच हो रही थी।

 

यह भी पढ़ें: 2 से ज्यादा बच्चे होने पर नहीं जाएगी नौकरी, मध्य प्रदेश सरकार ने खत्म किया नियम

 

वीरप्पा मोइली ने कहा, 'पार्टी में यही समस्या था। नरेंद्र मोदी के खिलाफ जांच को हमारी ही सरकार ने रोक दिया। ऐसा मनमोहन सिंह के कहने पर नहीं हुआ था। कुछ और नेताओं ने ऐसा करवाया। हम आज भी उसकी वजह से झेल रहे हैं। अगर हमारी ही पार्टी के कु नेताओं ने यथास्थिति बरकरार रखने को ना कहा होता तो कांग्रेस मोदी को सत्ता में आने से रोक सकती थी।' 

किस केस में जेल गए थे अमित शाह?

26 नवंबर 2005 को गुजरात के अहमदाबाद के पास सोहराबुद्दीन शेख नाम के शख्स की मौत पुलिस एनकाउंटर में हुई थी। आरोप लगे कि यह फर्जी एनकाउंटर था। तब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री और अमित शाह गृहमंत्री थे। सोहराबुद्दीन के भाई की अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात पुलिस को आदेश दिए कि वह इस मामले की जांच करे। जांच के बाद सीबीआई जांच की सिफारिश की गई। 

 

यह भी पढ़ें: 'हम चुनाव न लड़ें तो लोकतंत्र खत्म...', राहुल गांधी ने बताई बायकॉट न करने की वजह

 

इसी केस में अमित शाह का भी नाम आया। आरोप लगे कि सोहराबुद्दीन के अपहरण और हत्या की साजिश में वह भी शामिल थे। 25 जुलाई 2010 को उन्हें गिरफ्तार किया गया। हालांकि, उन्होंने गिरफ्तारी से पहले ही गृहमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। अक्तूबर 2010 में गाई कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। जमानत मिलने के साथ ही उन्हें गुजरात से तड़ीपार घोषित कर दिया गया था। 2014 में इस केस में उन्हें बरी कर दिया गया।


और पढ़ें