जम्मू और कश्मीर की बैसरन घाटी में एक के बाद एक करके 20 से ज्यादा लोगों की आतंकियों ने लाशें बिछा दीं। आतंकी 4 से 5 की संख्या में आए थे और पर्यटकों पर गोलीबारी शुरू कर दी। मरने वालों में 2 विदेशी और 2 स्थानीय नागरिक भी शामिल हैं। आतंकियों ने किसी के सिर में गोली मारी, किसी के सीने में। कुछ नवविवाहित जोड़े भी थे, जिन्हें गोली मारी गई। हादसे जुड़ी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। कुछ वीडियो भी सामने आए हैं।
किसी का पति मारा गया है, किसी का बेटा। रोते-बिलखते लोगों की तस्वीरें बेहद मार्मिक हैं। आतंकियों के सामने जो आया, उसे भूनते चले गए। आतंकियों ने एक शख्स ने उसका नाम पूछा और गोली चला दी। अब सुरक्षाबलों ने पहलगाम को पूरी तरह से घेर लिया है। अब आसमान में हेलीकॉप्टर मंडरा रहे हैं। पूरे पहलगाम में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात हैं। हादसे के दिल दहलाने वाले वीडियो अब सामने आए हैं।
यह भी पढ़ें: 'जाओ मोदी को बता दो', पहलगाम में आतंकियों ने कैसे मचाया कत्लेआम?
रील बना रहा था शख्स, गोलियां चलने लगीं
एक शख्स बैसरन घाटी में एक शख्स चलते हुए वीडियो बना रहा था, तभी ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगती हैं। कुछ ही सेकंड बाद बंदूकों की आवाज आती है, लोग चीखने लगते हैं, कराहने लगते हैं। उसी शख्स का एक दूसरा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह कह रहा है कि यहां आतंकी हमला हुआ है, हम बाल-बाल बचे हैं। भगवान हमारी रक्षा करें।
एक इंटरव्यू में उसी शख्स ने कहा कि पहले उसे लगा कि पटाखे फट रहे हैं, लेकिन चीखें सुनकर वह भागा। उसने कहा, 'ऐसा हमला वहां पहले कभी नहीं हुआ। माहौल शांत था, हमें यकीन नहीं था कि ऐसा हो सकता है।'
यह भी पढ़ें: पहलगाम: 'अब क्या घूमना, जान बचा लें' कश्मीर छोड़कर भाग रहे पर्यटक
कुछ वीडियो में पर्यटक गोलीबारी के बाद जान बचाने के लिए भागते दिख रहे हैं, और पीछे से चीखें सुनाई दे रही हैं। एक वीडियो में एक लड़की, अपने पति के पास बैठी दहाड़ मारकर रो रही है। एक वीडियो में वही लड़की चीखती नजर आ रही है। कुछ वीडियो ऐसे भी वायरल हुए हैं, जिनमें गोलियां चलती नजर आ रही हैं, लोग भाग रहे हैं। गोलियों की आवाज सुनाई दे रही है।
कब हुआ हमला?
जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक आतंकियों ने मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे बैसरन में अंधाधुंध गोलीबारी शुरू की, जिसमें 26 लोग मारे गए। यह 2019 के पुलवामा हमले के बाद घाटी का सबसे बड़ा हमला है। हमले की खबर से पूरे देश में हंगामा बरपा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा बीच में छोड़कर मंगलवार रात दिल्ली लौटने का फैसला किया। इस हमले की देश-विदेश में कड़ी निंदा हुई है।
यह भी पढ़ें: पहलगाम हमला: 'हम औरतों को नहीं मारते,' डायलॉग मारा, फिर लाशें बिछा दीं
20 से ज्यादा लोग मारे गए
बैसरन घाटी में मारे गए ज्यादातर लोगों में पर्यटक ही शामिल हैं। यह 2019 के बाद कश्मीर घाटी में हुआ अब तक का सबसे बड़ा हमला है। बैसरन, पहलगाम से करीब पांच किलोमीटर की दूरी पर है। यह एक खूबसूरत पर्यटक स्थल है, जिसे मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से लोग जानते हैं।