logo

मूड

ट्रेंडिंग:

PAK सेना ने तोड़ा सीजफायर, LOC पर की फायरिंग; भारत ने दिया जवाब

जम्मू के पुंछ में LOC पर पाकिस्तान की सेना ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना की तरफ से गोलीबारी की गई थी।

loc firing

प्रतीकात्मक तस्वीर। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा पर तनाव बढ़ता दिख रहा है। जम्मू के पुंछ में LOC पर पाकिस्तान की सेना ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। इतना ही नहीं, LOC पर पाकिस्तानी सेना ने घुसपैठ की भी कोशिश की थी। पाकिस्तानी सेना की तरफ से गोलीबारी भी की गई थी। पाकिस्तानी सेना की इस हरकत का भारतीय सेना ने भी पुरजोर तरीके से जवाब दिया है।


न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने घुसपैठ की कोशिश की थी, जिस कारण कृष्णा घाटी सेक्टर में एक माइन ब्लास्ट हो गया था। इसके बाद पाकिस्तानी सेना की तरफ से गोलीबारी की गई और सीजफायर का उल्लंघन किया गया।


डिफेंस के पीआरओ ने एक बयान जारी कर बताया है कि भारतीय सैनिकों ने इस उकसावे वाली कार्रवाई का नियंत्रित और संतुलित तरीके से जवाब दिया है। फिलहाल हालात काबू में हैं और कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

 

यह भी पढ़ें-- संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर पर 'हमले' के 'विवाद' बनने की पूरी कहानी

पाकिस्तान को बड़ा नुकसान?

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी सैनिकों और घुसपैठियों ने मंगलवार को गोलीबारी की थी। इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को बड़ा नुकसान पहुंचा है। हालांकि, भारतीय सेना की तरफ से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है।


हाल के महीनों में यह पहली बार है जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर उल्लंघन की पुष्टि की है। इससे पहले इसी साल फरवरी में भी कृष्णा घाटी सेक्टर में सीमा पार से गोलीबारी हुई थी।

 

LOC पर बढ़ी गोलीबारी

हाल के महीनों में LOC पर सीमा पार से होने वाली गोलीबारी की घटनाएं बढ़ गईं हैं। पाकिस्तान की तरफ से LOC पर फायरिंग की जा रही है। हालांकि, भारतीय सेना इससे संवेदनशीलता के साथ निपट रही है। 

 

यह भी पढ़ें-- कहानी कश्मीर की... कुछ पाकिस्तान के पास तो कुछ चीन के पास

2021 में हुआ था सीजफायर

भारत और पाकिस्तान के रिश्ते शुरुआत से ही तल्ख भरे रहे हैं। आखिरकार 2003 में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर समझौता हुआ था। इससे तय हुआ कि LOC पर दोनों पक्ष शांति बनाए रखेंगे और गोलीबारी नहीं करेंगे। हालांकि, इसके बावजूद पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी और घुसपैठ जारी रही।


फरवरी 2019 में पुलवामा हमले के बाद LOC पर हालात काफी बिगड़ गए थे। इसके बाद LOC पर गोलीबारी और सीजफायर उल्लंघन की घटनाएं बढ़ गई थीं। आखिरकार फरवरी 2021 में दोनों देशों के बीच एक बार फिर समझौता हुआ, जिसमें तय हुआ कि 2003 के समझौते को लागू करेंगे और LOC पर शांति बनाए रखेंगे।

Related Topic:#Jammu Kashmir News

और पढ़ें