logo

ट्रेंडिंग:

पाकिस्तान की ओर से 9वें दिन भी कई राउंड गोलीबारी, LoC पर तनाव जारी

पाकिस्तान ने लगातार 9वें दिन भी बिना उकसावे के फायरिंग की है। कुपवाड़ा और उरी सेक्टर में पाकिस्तान ने सबसे ज्यादा गोलियां दागी हैं। पढ़ें रिपोर्ट।

LoC

LoC पर बिना उकसावे के पाकिस्तान गोलीबारी कर रहा है। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तानी सैनिक गोलियां बरसा रहे हैं। बिना उकसावे के की जा रही फायरिंग का भारत भी मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। यह लगातार 9वां दिन है, जब पाकिस्तान ने संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया है। गोलीबारी में अब तक किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है। पाकिस्तान की ओर से छिटपुट गोलीबारी लगातार की जा रही है। 

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव की स्थिति बन गई है। हमले में 26 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में ज्यादातर पर्यटक थे। पाकिस्तान छोटे हथियारों से ही गोलीबारी कर रहा है, जिसके जवाब में भारतीय सैनिक भी कार्रवाई कर रहे हैं। 

कुपवाड़ा, अखनूर और उरी में तनाव
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि दो और तीन मई की रात पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, उरी और अखनूर क्षेत्रों के पास एलओसी पर बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने इसका तुरंत माकूल जवाब दिया।

यह भी पढ़ें: IMF, FATF से UNSC तक, पाकिस्तान के खिलाफ दुनिया को लामबंद कर रहा भारत

नियंत्रण रेखा पर गोलियां बरसा रहा पाकिस्तान
पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया था। तब से लेकर अब तक, पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा पर कई बार गोलियां बरसाईं हैं। भारतीय सेना ने भी इन हमलो पर मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारत की कोशिश है कि पाकिस्तान पर दबाव बनाया जाए, जिससे पाकिस्तान आतंकियों को पनाह देना बंद कर दे। 

यह भी पढ़ें: भारत ने एयरस्पेस बंद किया तो भी पाकिस्तान पर क्यों नहीं पड़ेगा असर?


सैन्य वार्ता, फिर भी तोड़ रहा सीज फायर

भारत और पाकिस्तान के DGMO के बीच हॉटलाइन पर कई राउंड बातचीत हुई है। भारत ने पाकिस्तान को लगातार हो रही फायरिंग को लेकर आगाह किया है। भारत की चेतावनी के बाद भी पाकिस्तान ने गोलीबारी नहीं रोकी है। भारत वैश्विक स्तर पर पाकिस्तान को घेरने की कोशिश कर रहा है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap