logo

ट्रेंडिंग:

'130 परमाणु बम दिखाने के लिए नहीं,' पाकिस्तान के मंत्री ने दी धमकी

पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते तल्ख हो गए हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच कूटनीतिक संबंध एक बार फिर बुरे दौर में हैं।

Hanif Abbasi

पाकिस्तान के मंत्री हानिफ अब्बासी। (Photo Credit: HA/X)

पाकिस्तान के मंत्री हानिफ अब्बासी ने कहा है कि पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार हैं, वे सिर्फ दिखाने के लिए नहीं हैं। उनका इशारा भारत की ओर था। भारत ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया है कि पहलगाम हमले में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों का हाथ था। भारत ने पाकिस्तान के साथ अपने सभी कूटनीतिक रिश्तों को निलंबित कर दिया है। अब पाकिस्तानी मंत्री हानिफ अब्बासी का भारत को उकसाने वाला बयान सामने आया है। 

22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए हमले में 26 लोग मारे जा चुके हैं। आतंकी 4 से 5 की संख्या में आए थे और सब तबाह करके चले गए। एक के बाद एक करके 26 लाशें गिर पड़ीं। भारत की खुफिया एजेंसियों का दावा है कि इस आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ है। 

'पानी रोकोगे तो जंग के लिए तैयार रहो'

पाकिस्तान के मंत्री हानिफ अब्बासी ने कहा, 'अगर वे पानी रोकते हैं, उन्हें जंग के लिए तैयार होना होगा। गोरी, शाहीन और गजनवी दिखाने के लिए नहीं हैं। हमने उसे भारत के लिए ही रखा है। हमने 130 परमाणु हथियार दिखाने के लिए नहीं रखे हैं। वे कहां रखे हैं, यह आपको पता नहीं है।'

यह भी पढ़ें: पहलगाम: क्या BSF ने किसानों को खेत खाली करने का आदेश दिया? सच जानिए

नई नहीं है पाकिस्तानी गीदड़भभकी 
हानिफ अब्बासी से पहले पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPC) अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने धमकी दी थी कि अगर नदियों का पानी रोका जाता है तो खून की धाराएं बहेंगी। उन्होंने भारत जल सिंधु समझौते के टूटने पर यह विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा, 'सिंधु हमारी है। हमारी ही रहेगी। या तो इससे हमारा पानी बहेगा, या उनका खून बहेगा।' वह सुक्कुर के सिंध प्रांत में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 


कैसे हैं सीमा पर हालात?
पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर पर्यटक रहे। साल 2019 के बाद यह सबसे बड़ा आतंकी हमला था। भारत ने पाकिस्तान के साथ कूटनीतिक संबंधों को तोड़ दिया है। अटारी बॉर्डर पर गतिविधियां सीमित की गई हैं। पाकिस्तानियों को घर भेजा जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: पहलगाम: कई घर जमींदोज, दर्जनों रेड, NIA जांच, आतंकियों की तलाश जारी

पाकिस्तान ने क्या धमकी दी है?

पाकिस्तान ने शिमला पैक्ट तोड़ने की धमकी दी है। पाकिस्तान का भी कहना है कि अगर भारत ऐसे फैसले करता है तो पाकिस्तान भी यही रुख अपनाएगा। इस्लामाबाद ने भारत के साथ व्यापार को प्रतिबंधित कर दिया है। भारतीय विमानों के लिए पाकिस्तान ने अपना एयर स्पेस बंद कर दिया। 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap