logo

ट्रेंडिंग:

राजा, घुसपैठिए, ट्रेड डील..., राज्यसभा में पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। उन्होंने कांग्रेस के आरोपों से लेकर वैश्विक ट्रेड को लेकर विपक्ष के सवालों का जवाब दिया है।

Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। Photo Credit: Sansad TV

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान कहा कि भारत दुनिया से मुकाबले के लिए तैयार है। भारत के लिए दुनियाभर का विश्व बाजार खुल चुका है। भारत के लिए अवसर खुल रहे हैं। दुनिया यूरोपियन यूनियन के साथ ट्रेड डील पर देश का स्वागत कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभिभाषण प्रस्ताव के जवाब पर विपक्ष ने नारेबाजी की। विपक्षी सांसदों ने पीएम मोदी के भाषण का वॉकआउट किया है। 

प्रधानमंत्री एक तरफ धन्यवाद प्रस्ताव पर बोल रहे थे, दूसरी तरफ विपक्ष के कई सासंद उठकर चले गए। प्रधानमंत्री राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वह अपने आप को राजा कहलाने पर गर्व करते हैं। वह आर्थिक असामनता का जिक्र कर रहे थे, जबकि वह खुद राजा हैं। उन्होंने कहा कि क्या यही दिन देखना बाकी रह गया था क्या। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि संसद में बहस का स्तर ऊंचा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष हर बार चर्चा का अवसर गंवा देता है। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों की वकालत करने वाले लोग, देश की कैसे मदद करेंगे। हमारे देश के घुसपैठियों को बचाने के लिए अदालतों पर दबाव दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि घुसपैठिए मेरे देश के जवानों का हक छीन रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: भारत पर अब 18% टैरिफ, बातचीत के बाद ट्रंप ने की PM मोदी की खूब तारीफ

प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी:-
21वीं सदी का पहला क्वार्टर पूरा हो गया है। लेकिन यह दूसरा क्वार्टर निर्णायक है, ठीक वैसे ही जैसे पिछली सदी में भारत की आजादी की लड़ाई का दूसरा क्वार्टर था। मैं साफ देख सकता हूं कि विकसित भारत बनाने की दिशा में, यह दूसरा क्वार्टर भी उतना ही काबिल होने वाला है।

 

 


राज्यसभा में विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच पीएम मोदी ने कहा, 'खड़गे जी की उम्र को देखते हुए मैं आपसे चेयरमैन साहब से गुजारिश करता हूं कि उन्हें बैठने दें और नारे लगाने दें ताकि उन्हें कोई दिक्कत न हो। पीछे युवा लोग हैं इसलिए, कृपया खड़गे जी को बैठे-बैठे ही नारे लगाने की इजाजत दें।'

राज्यसभा में पीएम मोदी ने कहा, 'विकसित भारत की यात्रा में पिछले साल देश के तेज़ी से विकास के साल रहे हैं। यह जीवन के हर क्षेत्र में, समाज के हर वर्ग में बदलाव का दौर रहा है। देश सही दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।'

यह भी पढ़ें: मोदी को अचानक बेस्ट PM बता गए तेजप्रताप, बिहार में राजनीतिक अकटलें हुईं तेज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी:-
आज भारत कई देशों का भरोसेमंद पार्टनर है और हम दुनिया की भलाई के लिए अपनी भूमिका निभा रहे हैं। आज पूरी दुनिया ग्लोबल साउथ की बात करती है लेकिन उस चर्चा में मुख्य किरदार के तौर पर, आज भारत ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर ग्लोबल साउथ की एक मजबूत आवाज बनकर उभरा है।

राज्यसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'आज भारत अनेक देशों के साथ भविष्य के लिए तैयार ट्रेड डील साइन कर रहा है। पिछले कुछ समय में हमने दुनिया के 9 बड़े और महत्वपूर्ण देशों के साथ ट्रेड डील साइन की हैं। एकसाथ 27 देशों के साथ सबसे बड़ी डील, जिसमें यूरोपियन यूनियन भी शामिल है।'

 

यह भी पढ़ें: 'मुर्गा-मसाला और दूध में मिलावट', राघव ने संसद में 'जहर' के खिलाफ खोला मोर्चा

टीएमसी पर पीएम मोदी ने क्या कहा है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी:-
हमारे TMC के साथियों ने काफी कुछ कहा। जरा खुद अपने गिरेबान में देखें। निर्मम सरकार, पतन के जितने पैरामीटर्स हैं, उन सबमें नए-नए रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं और यहां उपदेश दे रहे हैं? दुनिया का समृद्ध से समृद्ध देश भी गैर-कानूनी नागरिकों को बाहर निकाल रहा है। हमारे देश में घुसपैठियों को बचाने के लिए अदालतों पर दबाव डाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें: इधर से राहुल और अखिलेश, उधर से राजनाथ और अमित शाह, संसद में क्यों हंगामा हो गया?

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'हमारी एनर्जी का एक बड़ा हिस्सा पिछली गलतियों को सुधारने में खर्च हो रहा है। उस दौर में दुनिया के मन में जो इमेज बनी थी, उसे मिटाने में बहुत मेहनत लगती है, उन्होंने चीजों को इतनी खराब हालत में छोड़ दिया था। इसीलिए हमने भविष्य के लिए तैयार नीतियों पर ज़ोर दिया है। आज देश पॉलिसी और स्ट्रैटेजी के आधार पर चलाया जा रहा है। भारत पर दुनिया का भरोसा बढ़ रहा है। 'रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म' के मंत्र पर चलते हुए हम आगे बढ़े हैं, और आज सच्चाई यह है कि देश रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार हो गया है।'

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी:-
एक सांसद बहुत सारी बातें कह रहे थे। उनकी पूरी सरकार शराब में डूबी हुई है। उनका 'शीशमहल' हर घर में नफरत की वजह बन गया। चाहे कांग्रेस हो, टीएमसी हो, डीएमके हो, लेफ्ट हो - ये दशकों तक केंद्र में सत्ता में थे। वे राज्यों में भी सत्ता में थे। लेकिन उनके समय में जब डील की बात होती थी, तो उनको बोफोर्स डील याद आता था।


पीएम मोदी ने कहा, 'TMC के साथियों ने बहुत कुछ कहा। लेकिन उन्हें अपने अंदर झांकना चाहिए। एक क्रूर सरकार गिरावट के सभी पैमानों पर नए रिकॉर्ड बना रही है। लेकिन वे हमें यहां व्याख्यान दे रहे हैं। वहां के लोगों का भविष्य अंधेरे में डूब रहा है लेकिन उन्हें कोई परवाह नहीं है। सत्ता में रहने के अलावा उनकी कोई आकांक्षा नहीं है। वे यहां लेक्चर दे रहे हैं। दुनिया के समृद्ध देश अपने देश से अवैध निवासियों को बाहर निकाल रहे हैं। लेकिन हमारे देश में, अदालतों पर दबाव डाला जा रहा है। हमारे देश के युवा ऐसे लोगों को कैसे माफ कर सकते हैं जो घुसपैठियों की वकालत करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं?'


ट्रेड डील पर पीएम मोदी ने क्या संकल्प याद दिलाया?

राज्यसभा में पीएम मोदी ने कहा, 'बड़े देश भारत के साथ व्यापार संबंध बनाने के लिए बहुत उत्सुक हैं। चाहे वह यूरोपियन यूनियन के साथ ट्रेड डील हो या अमेरिका के साथ हाल ही में हुई डील। पूरी दुनिया इन ट्रेड डील्स की खुलकर तारीफ कर रही है। जब हमने EU के साथ ट्रेड डील साइन की, तो दुनिया को ग्लोबल स्थिरता की ज़्यादा संभावना पर ज़्यादा भरोसा हुआ। अमेरिका के साथ ट्रेड डील के बाद, दुनिया को और भी ज्यादा भरोसा हुआ कि स्थिरता के साथ-साथ वे तेज़ी भी महसूस कर सकते हैं। यह दुनिया के लिए एक पॉजिटिव संकेत है।'


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap