logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'बचकाने हो गए हैं हमारे PM...', पवन खेड़ा ऐसा क्यों कहने लगे?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट पर पवन खेड़ा ने तंज कसा है। उन्होंने पीएम मोदी को आधा-एक घंटा रुककर ट्वीट करने की सलाह दी। पवन खेड़ा ने कहा कि इतनी उछल-कूद अच्छी नहीं होती।

कांग्रेस प्रवक्ता मीडिया से बातचीत करते हुए

पवन खेड़ा, फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस का खाता खुल चुका है। नागपुर की स्नातक (Graduate) सीट पर कांग्रेस के अभिजीत वंजारी ने बीजेपी के सुधाकर कोहले को 3,271 वोटों से हरा दिया है। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर तंज कसा था। नागपुर की सीट जीतने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने पीएम मोदी के पोस्ट पर पलटवार किया है। पवन खेड़ा ने कहा है कि प्रधानमंत्री को ट्वीट आधा-एक घंटा रुक कर करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि इतनी उछल-कूद अच्छी नहीं होती। 

 

विधान परिषद के 28 सीटों के नतीजे कल देर रात तक जारी हुए। इस बीच शाम 5 बजकर 21 मिनट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधान परिषद के नतीजों पर एक तंज भरा एक्स पोस्ट किया। नरेंद्र मोदी ने लिखा, '4 बड़े राज्यों की 28 MLC सीटों पर चुनाव हुए। ये चुनाव बैलेट पेपर से कराए गए। अंदाजा लगाइए, कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं?' नरेंद्र मोदी के पोस्ट के करीब दो घंट के अंतराल के बाद कांग्रेस समर्थकों ने दावा किया कि कांग्रेस ने नागपुर की स्नातक (Graduates) सीट को जीत लिया है। आधिकारिक एलान सुबह 6 बजे हुआ जिसके बाद कांग्रेस समर्थकों ने जश्न मनाया। 

 

'बहुत बचकाने हो गए हैं हमारे प्रधानमंत्री'

मीडिया से बातचीत करते हुए पवन खेड़ा ने पीएम मोदी को बचकाना बता दिया। पवन खेड़ा ने कहा, 'बहुत बचकाने हो गए हैं हमारे प्रधानमंत्री। जितने बुजुर्ग होते जा रहे हैं, उतने ही बचकाने होते जा रहे हैं। थोड़ा इंतजार कर लेते, एक-डेढ़ घंटा। वाराणसी का रिजल्ट भी आ जाता और नागपुर में तो संघ प्रमुख को लोगों ने सीधा-सीधा एक संदेश दे दिया। वाराणसी में लोगों ने प्रधानमंत्री को संदेश दे दिया।' वाराणसी के दोनों विधान परिषद सीट पर समाजवादी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी को रहा दिया है।

 

 

यह भी पढ़ें: 6 राज्यों में SIR से करोड़ों नाम कटे, संदिग्ध विदेशी नागरिक मिले सिर्फ 1600

'सारे चुनाव बैलेट पेपर से कर दें'

पवन खेड़ा ने कहा कि वह चाहते हैं कि आने वाले सारे चुनाव बैलेट पेपर से ही हों। उन्होंने कहा, 'हम बहुत खुश हैं। हम तो चाहते हैं कि बैलेट पेपर से ही चुनाव हों। प्रधानमंत्री को भी बैलेट पेपर अच्छे लगे। हो सकता है कि वाराणसी में अच्छा लगा हो, हमें नहीं मालूम। उन्हें कहिए कि आने वाले सारे चुनाव बैलेट पेपर से कर दें।' कांग्रेस समेत बाकी विपक्षी पार्टियां आरोप लगाती हैं कि बीजेपी EVM में धांधली करके चुनाव जीतती है। 2014 के बाद विपक्षी पार्टियां बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करती रहीं है। 

 

यह भी पढ़ें: मधुबनी में 30 हजार की रिश्वत लेते ट्रैफिक DSP गिरफ्तार, केमिकल लगे नोटों से फंसे

'इतनी उछल-कूद अच्छी नहीं'

बातचीत के अंत में पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री को एक सलाह दी। उन्होंने कहा कि पीएम को आधा-एक घंटा रुक कर ट्वीट करना चाहिए। उन्होंने कहा, 'एक सलाह है उनसे—आधा-एक घंटा रुक जाया कीजिए। इतनी उछल-कूद अच्छी नहीं होती। रुक जाते तो इतनी शर्मिंदगी नहीं उठानी पड़ती। आज पूरा देश उन पर हँस रहा है। हमें अच्छा नहीं लग रहा है।'

Related Topic:#Narendra Modi#MLC

और पढ़ें