logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जमीन विवाद में शख्स ने काटकर अलग कर दी बुआ की नाक

जमीन विवाद में शख्स ने बुआ की नाक काटकर अलग कर दी। महिला के भाई के मुताबिक महिला के प्लॉट पर उन्होंने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है।

Representational Image : Photo- PTI

प्रतीकात्मक तस्वीर । फोटो- पीटीआई

राजस्थान के जालौर जिले में एक अजीब और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक प्लॉट विवाद के चलते एक शख्स ने एक महिला की चाकू से नाक काटकर अलग कर दी।

 

घटना प्लॉट विवाद के चलते हुए जिसमें 40 साल की कुकी देवी की नाक उसके भतीजे ने काट दी। जानकारी के मुताबिक मामला मोकणीखेड़ा का है जहां प्लॉट को लेकर कुकीदेवी का उनके रिश्ते के भाई हराराम से विवाद चल रहा था। विवाद के चलते हराराम के बेटे ओमाराम ने रसोई वाले चाकू से उनकी नाक काट दी।

 

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को पुलिस स्टेशन लेकर गई। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को रेफर कर दिया गया। 

भाई ने दर्ज करवाया मामला

घटना को लेकर घायल महिला के भाई हीकाराम पुत्र भूराराम भील ने मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए एक घंटे के अंदर ही आरोपियों को पकड़ लिया। मामले में पूछताछ जारी है।

 

पीड़िता के भाई का कहना है कि ओम प्रकाश ने उनके प्लॉट पर कब्जा कर रखा है जिसके कारण लंबे समय से विवाद चल रहा है। उन्होंने कहा कि कुकी देवी तो विवाद को शांतिपूर्वक हल करने के लिए बात करने वहां गई थीं लेकिन उन पर जानलेवा हमला कर दिया गया।

Related Topic:

और पढ़ें