मशहूर गेम ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6 यानी GTA 6 अब लॉन्च हो गया है। 13 साल के इंतजार के बाद आए इस गेम को आज ही लॉन्च किया गया है और अब प्ले स्टेशन और Xbox यूजर्स इस गेम को खेल सकते हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी
पर भी इसका खुमार दिखा और उन्होंने अपनी सरकार के काम GTA स्टाइल में गिनवा डाले। उन्होंने तब और अब वाली थीम पर अपने काम गिनवाए। PM मोदी ने अर्थव्यवस्था, गरीबी, स्वच्छता और स्पेस स्टार्टअप जैसी चीजों के आंकड़ों की तुलना करके यह दिखाने की कोशिश की है कि GTA 5 से GTA 6 के बीच यानी इस 13 साल के समय के दौरान उनकी सरकार ने कितना काम किया। इस पर तंज कसते हुए कांग्रेस ने कहा है कि यह याद रखना चाहिए कि इस गेम में भी एक आपराधिक जोड़ी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों पर कुछ डेटा है और GTA 6 वीडियो गेम से मिलती जुलती तस्वीरों के साथ कुछ डेटा रखा गया है। इन तस्वीरों के जरिए यह दिखाया गया है कि 13 साल पहले जब GTA 5 आया था तब भारत की स्थिति क्या थी और अब जब GTA 6 आ रहा है तो भारत की स्थिति क्या है। कुल 10 स्लाइड में 9 तरह का डेटा शामिल किया गया है। इसी पर अब कांग्रेस ने तंज कसा है।
यह भी पढ़ें: दुनिया में घटेगी हिंदुओं की आबादी, मुसलमान होंगे नंबर 1; भारत में क्या होगा?
कांग्रेस ने क्या कहा?
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने X पर लिखा है, 'प्रधानमंत्री ने युवाओं तक पहुंचने की एक डेस्परेट कोशिश में GTA 5 और GTA 6 की तस्वीरों का सहारा लिया है। यह याद रखना चाहिए कि इस वीडियो गेम में आपराधिक जोड़ी होती है। यह कितना सटीक है।'
यह भी पढ़ें: अखिलेश की रैली में बड़ा हादसा, बुलडोजर के नीचे आने से BJP नेता के बेटे की मौत
PM मोदी ने क्या दिखाया?
PM मोदी ने कुल 10 स्लाइड की इस पोस्ट के साथ लिखा है, 'भारत एक नया गेम खेल रहा है।' उन्होंने अलग-अलग स्लाइड में अर्थव्यवस्था, गरीबी, स्वच्छता, स्पेस स्टार्टअप, रेलवे के इलेक्ट्रिफिकेशन, इंटरनेट पर खर्च, ग्लोबल डिफेंस मार्केट और नक्सल प्रभावित जिलों से संबंधित आंकड़े पेश किए गए हैं। इनमें दिखाया गया है कि पहले स्थिति क्या थी और अब क्या है।
क्या है GTA की कहानी?
दरअसल, इस गेस में एक अपराधी कपल है। लूसिया कैमिनोस और जेसन जुबल नाम के ये काल्पनिक किरदार काल्पनिक शहर लियोनिडा और वाइस सिटी में रहते हैं। इस गेम में इसी कपल के रिलेशनशिप, सर्वाइवल के तरीकों और अलग-अलग तरह की चोरियों को गेम के रूप में ढाला गया है।