प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी
ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित माछर से फोन पर बातचीत की, स्मित को फ्लाईदुबई (Flydubai) उड़ान के दौरान सह-पायलट ने चाकू मार दिया था। स्मित माछर ने बहादुरी दिखाते हुए सैकड़ों लोगों की जान बचा ली। बातचीत के दौरान PM मोदी ने कहा कि आप वीर पुरुष और भारत आपके स्वागत के लिए उत्सुक है। स्मित माछर ने PM मोदी को घटना के दौरान अपने अनुभव के बारे में बताया, उन्होंने यह भी बताया कि खतरे का सामना करने की हिम्मत उन्हें किस चीज ने दी। इस दौरान वह भावुक नजर आए
इससे पहले PM मोदी ने स्मित माछर के परिवार से बात की थी। मोदी ने पायलट की बहादुरी की तारीफ की और उनके जल्दी ठीक होने की कामना की। बुधवार को हुए हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, उन्हें आगे के इलाज के लिए सऊदी अरब से संयुक्त अरब अमीरात ले जाया गया है।
यह भी पढ़ें: विधायक की फर्जी मोहर और दस्तखत के बदले लेता था पैसे, गिरफ्तार हुआ आरोपी
PM मोदी बोले, आपके लिए पूरा देश कर रहा है प्रार्थना
PM मोदी ने कैप्टन स्मित से बात करते हुए कहा, 'पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा है। आपके और आपकी सेहत के लिए महामृत्युंजय जाप किया जा रहा है। आपकी हिम्मत, सूझबूझ और धैर्य ने कई जानें बचाईं। देश गर्व से कह सकता है कि भारतीय वो नहीं हैं जो जानें लेते हैं, बल्कि वो हैं जो दूसरों को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने को तैयार रहते हैं।'
PM मोदी से बात करते हुए कैप्टन स्मित माछर ने कहा, 'जब भी मुझे दर्द होता है, मैं हनुमान चालीसा पढ़ता हूं। उस समय भी मैं सिर्फ हनुमान चालीसा पढ़ता रहता था। आज आपके एक कॉल से मुझे सच में गर्व महसूस हो रहा है।' इस दौरान वह भावुक हो गए। PM मोदी ने कहा, 'आप मेरे सामने भावुक नहीं होंगे तो कहां होंगे, आपने बहुत बड़ा काम किया है।'
बुधवार को हुए हमले में गंभीर रूप से घायल हुए मच्छर को आगे के इलाज के लिए सऊदी अरब से यूनाइटेड अरब अमीरात ले जाया गया है। UAE में भारत के एम्बेसडर दीपक मित्तल ने उनसे और उनके परिवार से हॉस्पिटल में मुलाकात कर जानकारी दी है कि पायलट की सेहत अब ठीक है, वह ठीक हो रहे हैं।
PM मोदी ने स्मित की मां की तारीफ की
PM मोदी ने बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित की मां गीताबेन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि स्मित की मां ने उन्हें भगवद्गीता के मूल्यों और उपदेशों के साथ बड़ा किया है। कैप्टन स्मित ने कहा कि PM का फोन आने से उन्हें बहुत गर्व महसूस हुआ। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि उनके जीवन में ऐसा पल आएगा।
यह भी पढ़ें: गांधी जयंती पर दिल्ली सील, प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने झोंकी ताकत
फ्लाईदुबई फ्लाइट में क्या हुआ था?
स्मित माछर फ्लाईदुबई फ्लाइट FZ1073 के कैप्टन थे, यह बोइंग 737 MAX 8 थी जो दुबई से तेल अवीव जा रही थी और इसमें 174 पैसेंजर सवार थे। जब एयरक्राफ्ट सऊदी अरब के ऊपर उड़ रहा था, तो उनके ओमानी को-पायलट ने कॉकपिट के अंदर उन पर हमला किया और चाकू मार दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, कहा जाता है कि मच्छर कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे। इससे पैसेंजर और क्रूअंदर घुस गए और हमलावर को काबू कर लिया।
इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू ने एक इंटरव्यू में कहा कि इसके बाद एक प्लंबर ने एयरक्राफ्ट को कंट्रोल कर लिया क्योंकि वह नीचे की ओर झुक रहा था और प्लेन में मौजूद दूसरे
पायलटों ने इसे सऊदी अरब के तबुक की ओर मोड़ दिया, जहां उन्होंने इमरजेंसी लैंडिंग की। फ्लाइट-ट्रैकिंग डेटा से पता चला कि घटना के दौरान एयरक्राफ्ट तेजी से नीचे की ओर गया, एक मिनट से भी कम समय में 14,000 फीट से ज़्यादा नीचे चला गया। एयरक्राफ्ट आखिरकार तबुक में सुरक्षित रूप से लैंड हो गया।