logo

ट्रेंडिंग:

'रूसी भाषा में लिखी गीता, असम की चाय', PM मोदी ने पुतिन को गिफ्ट में क्या दिया?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को गीता से लेकर असम चाय और महाराष्ट्र हैंडीक्राफ्ट तक गिफ्ट किया है।

modi gift to putin

राष्ट्रपति पुतिन को गिफ्ट देते पीएम मोदी। Photo Credit (@narendramodi)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ रणनीतिक द्विपक्षीय वार्ता की। इससे पहले प्रधानमंत्री ने पुतिन को रूसी भाषा में लिखी पवित्र गीता की एक प्रति भेंट की। यही नहीं पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति को गीता के अलावा कई भारतीय वस्तुएं भेंट की हैं। मोदी ने पुतिन को जो वस्तुएं भेंट की हैं उससे भारत की विविधता का पता चलता है

 

प्रधानमंत्री ने पुतिन को गीता भेंट करने के बाद ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'राष्ट्रपति पुतिन को रूसी भाषा में गीता की एक प्रति भेंट कीगीता की शिक्षाएं दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरणा देती हैं' 4-5 दिसंबर को भारत दौरे पर आए पुतिन को मोदी ने जो तोहफे दिए हैं आइए उनकी पूरी लिस्ट देखिए...

 

यह भी पढ़ें: पुतिन के साथ उनके मंत्री तक टोयोटा फॉर्च्यूनर में ही क्यों बैठे?

असम की चाय से लेकर महाराष्ट्र का हैंडीक्राफ्ट

प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को असम चाय तोहफे में दिया है। यह चाय ब्रह्मपुत्र के मैदानों में उगाई जाने वाली असम ब्लैक टी है, जो अपने तेज माल्टी स्वाद, चमकदार रंग और पारंपरिक प्रोसेसिंग के लिए मशहूर है। इस चाय को 2007 में GI टैग मिला था। यह चाय सेहत के लिए भी फायदेमंद है।

 

 

 

 

पीएम मोदी ने पुतिन को महाराष्ट्र का हैंडीक्राफ्ट भी तोहफे में दिया है। महाराष्ट्र के हैंडीक्राफ्ट में हाथ से बना एक चांदी का घोड़ा है, जिसे तोहफे में दिया गया है। हाथ से बना यह घोड़ा भारतीय और रूसी दोनों संस्कृतियों में मनाई जाने वाली गरिमा और वीरता का प्रतीक है। साथ ही दोनों देशों की साझा विरासत और आपसी सम्मान को दिखाता है।

कश्मीरी केसर से लेकर बंगाल का टी-सेट

मोदी ने पुतिन को उकृष्ट कश्मीरी केसर भी गिफ्ट में दिया है। कश्मीर में स्थानीय रूप से कोंग या ज़ाफरान के नाम से जाना जाने वाला कश्मीरी केसर पहाड़ी भारतीय क्षेत्र के ऊंचे इलाकों में उगाया जाता है। यह अपने गहरे रंग, खुशबू और स्वाद के लिए मशहूर है। इसे GI टैग मिला हुआ है। यह अपने सेहत के फायदों के लिए मशहूर है और इसे लाल सोना भी कहा जाता है।

 

यह भी पढ़ें: 'मेरी बेटी को खून आ रहा है.. पैड चाहिए', इंडिगो स्टाफ पर फूटा एक बाप का गुस्सा

 

पीएम मोदी ने पुतिन को पश्चिम बंगाल में बना एक टी-सेट भी गिफ्ट में दिया है। यह टी सेट मुर्शिदाबाद जिले में बना एक सजावटी सिल्वर टी सेट है, जिसमें पुतिन अपने देश लौटकर चाय पीएंगे। इस सेट पर बारीक नक्काशी है, जो पश्चिम बंगाल की शानदार कलाकारी को दिखाती है।

हाथ से बना मार्बल का शतरंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को उत्तर प्रदेश के आगरा में हाथ से बना मार्बल का शतरंज सेट भी गिफ्ट में दिया है। इसमें कारीगरी और काम की खूबसूरती का मेल है। यह इस इलाके की पत्थर की जड़ाई की विरासत को दिखाता है।

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap