logo

ट्रेंडिंग:

'1937 में वंदे मातरम् के...' PM मोदी ने बताया 88 साल पुराना वाकया

पीएम मोदी ने कांग्रेस के ऊपर बड़ा आरोप लगाकर कहा कि वंदे मातरम् भारत के स्वतंत्रता संग्राम की आवाज बन गया। इसने हर भारतीय की भावनाओं को व्यक्त किया। दुर्भाग्य से 1937 में वंदे मातरम् के महत्वपूर्ण छंदों को उसकी आत्मा को निकाल दिया गया।

ande mataram slogan

नरेंद्र मोदी। Photo Credit- PTI

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर शुक्रवार को परोक्ष रूप से हमला करते हुए कहा कि 1937 में राष्ट्रीय गीतवंदे मातरम्के महत्वपूर्ण छंदों को हटा दिया गया थाउन्होंने कहा कि इसकी वजह से देश के बंटवारे का बीज बोया गया गयापीएम ने कहा कि ऐसी हीविभाजनकारी मानसिकतादेश के लिए अब भी चुनौती बनी हुई है प्रधानमंत्री मोदी ने यह बातें राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के 150 साल पूरे होने के मौके पर कही

 

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के 150 साल पूरे होने के मौके पर एक साल तक मनाए जाने वाले स्मरणोत्सव की शुरुआत करते हुए कांग्रस पर हमला बोलामोदी ने इस मौके पर राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया

 

यह भी पढ़ें: लॉटरी जीतने पर कितने पैसे ले लेती है सरकार? जान लीजिए सारे नियम

स्वतंत्रता संग्राम की आवाज बना वंदे मातरम्

पीएम मोदी ने कहा,'वंदे मातरम् भारत के स्वतंत्रता संग्राम की आवाज बन गयाइसने हर भारतीय की भावनाओं को व्यक्त कियादुर्भाग्य से 1937 में वंदे मातरम् के महत्वपूर्ण छंदों को उसकी आत्मा को निकाल दिया गयावंदे मातरम् के विभाजन ने विभाजन के बीज भी बोयेआज की पीढ़ी को यह जानने की जरूरत है कि राष्ट्र निर्माण के इस महामंत्र के साथ यह अन्याय क्यों हुआ? यह विभाजनकारी मानसिकता देश के लिए आज भी एक चुनौती है'

 

प्रधानमंत्री ने वंदे मातरम् को हर युग में प्रासंगिक बताते हुए ऑपरेशन सिंदूर का संदर्भ देते हुए कहा, 'जब दुश्मन ने आतंकवाद का इस्तेमाल करके हमारी सुरक्षा और सम्मान पर हमला करने का दुस्साहस किया तो दुनिया ने देखा कि भारत दुर्गा का रूप धारण करना जानता है' उन्होंने कहा कि आज जब देश वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे कर रहा है, तो यह हमें नई प्रेरणा देता है और देशवासियों को नई ऊर्जा से भर देता है

'वंदे मातरम् एक मंत्र है'

उन्होंने कहा, 'वंदे मातरम् एक शब्द है, एक मंत्र है, एक ऊर्जा है, एक स्वप्न है, एक संकल्प हैयह भारत माता के प्रति समर्पण है, भारत माता की आराधना हैयह हमें हमारे इतिहास से जोड़ता है और हमारे भविष्य को नया साहस देता हैऐसा कोई संकल्प नहीं है जिसे पूराकिया जा सके, ऐसा कोई लक्ष्य नहीं है जिसे हम भारतीय हासिलकर सकेंहमें एक ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना है जो ज्ञान, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के आधार पर शीर्ष पर हो'

 

यह भी पढ़ें: 'कास्टवाद नहीं राष्ट्रवाद', धीरेंद्र शास्त्री शुरू करेंगे सनातन पदयात्रा

वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने का जश्न

यह कार्यक्रम सात नवंबर 2025 से सात नवंबर 2026 तक मनाए जाने वाले एक साल के राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव की औपचारिक शुरुआत हैइस स्मरणोत्सव में उस कालजई रचना के 150 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया जाएगा जिसने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को प्रेरित किया और राष्ट्रीय गौरव एवं एकता को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई

 

बता दें कि बंगाली लेखक बंकिम चंद्र चटर्जी ने सात नवंबर 1875 को अक्षय नवमी के अवसर पर राष्ट्रीय गीतवंदे मातरम्की रचना की थी वंदे मातरम्पहली बार साहित्यिक पत्रिकाबंगदर्शनमें चटर्जी के उपन्यासआनंदमठके एक भाग के रूप में प्रकाशित हुआ था

 

Related Topic:#Narendra Modi

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap