logo

ट्रेंडिंग:

'कास्टवाद नहीं राष्ट्रवाद', धीरेंद्र शास्त्री की शुरू करेंगे सनातन पदयात्रा

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि यह यात्रा मुसलमानों के खिलाफ नहीं बल्कि हिंदुओं की एकता की यात्रा है। इस यात्रा में हजारों लोग भाग लेंगे।

news image

धीरेंद्र शास्त्री । Photo Credit: PTI

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आह्वान पर 7 से 16 नवंबर के बीच 'सनातन हिंदू यात्रा' शुरू होने वाली है। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। यह यात्रा 7 नवंबर से शुरू होकर 16 नवंबर तक चलेगी।

 

इस मौके पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि 7 तारीख को कात्यायनी माता मंदिर पर मंचीय कार्यक्रम शुरू होगा। इसमें राष्ट्रगान और हनुमान चालीसा के साथ पदयात्रा प्रारंभ होगी। प्रतिदिन सात शपथ ली जाएंगी। इसे लेकर करीब 40 हजार पद यात्रियों का रजिस्ट्रेशन बागेश्वर धाम पर हो चुका है जो पूरे भारतवर्ष से आ रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: पथराव के बाद भड़के डिप्टी CM विजय सिन्हा, कहा- छाती पर बुलडोजर चलेगा

मुसलमानों के खिलाफ नहीं

उन्होंने कहा कि वह यह पदयात्रा 80 करोड़ हिंदू की एकता के लिए कर रहे हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह यह यात्रा मुसलमानों के खिलाफ नहीं बल्कि हिंदुओं की एकता के लिए कर रहे हैं।

अस्त्र-शस्त्र लेकर न आएं

धीरेंद्र शास्त्री ने यह भी अपील की कि कोई भी इस पदयात्रा में अस्त्र-शस्त्र लेकर न आएं और माताओं-बहनों की विशेष सुरक्षा हो। इस यात्रा में रहने की और भोजन की व्यवस्था बहुत व्यापक रूप से की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बीच गांव-गांव वह लोगों से मुलाकात करेंगे और हिंदू एकता के लिए लोगों को संकल्प दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हैं जो तिरंगा में चांद देखना चाहते हैं हम चांद पर तिरंगा देखना चाहते हैं.

 

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि यह 150 करोड़ भारतीयों की 150 किलोमीटर की हिंदू पदयात्रा है। उन्होंने कहा, 'इस देश को कास्टवाद ने खोखला किया है हम इस देश में राष्ट्रवाद चाहते हैं। हम तलवारों की लड़ाई पर नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई पर भरोसा करते हैं। हम विचारों की लड़ाई को लेकर जन-जन तक जाएंगे और लोगों को जगाएंगे ताकि हमारी जेनरेशन कास्टवाद के चक्कर में न पड़ करके राष्ट्रवाद के चक्कर में पड़े।

 

यह भी पढ़ें- वोटिंग से पहले मैथिली ठाकुर ने ऐसा क्या किया कि मच गया बवाल?

दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

इस बीच दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी एडवाइजरी जारी की। पुलिस के मुताबिक इस यात्रा में लगभग 50 हजार लोगों की भीड़ होगी। ट्रैफिक के फ्लो को मैनेज करने के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

Related Topic:#Dhirendra Shastri

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap