logo

ट्रेंडिंग:

पथराव के बाद भड़के डिप्टी CM विजय सिन्हा, कहा- छाती पर बुलडोजर चलेगा

बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर लखीसराय में पथराव का मामला सामने आया है। उन्होंने आरजेडी समर्थकों पर पथराव का आरोप लगाया है। गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

Deputy CM Vijay Sinha.

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव। (Photo Credit: ANI)

बिहार के डिप्टी सीएम और लखीसराय से बीजेपी प्रत्याशी विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर पथराव का मामला सामने आया है। मामला खोरियारी गांव का है। ग्रामीणों ने डिप्टी सीएम की कार घेरकर खूब नारेबाजी की। पत्थर, गोबर और चप्पलें फेंकीं। गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। ग्रामीणों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई है। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जिले के डीएम ने कहा कि अगर कोई शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। 

 

घटनास्थल से ही डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने जिले के एसपी को फोन मिला और कहा, 'मैं इसी गांव में हूं। समूची भीड़ आ रही है। आप स्पेशल फोर्स भेजिए। हम यही धरने पर बैठेंगे। यहां का एसपी इतना कमजोर और कायर है। मुख्यमंत्री को गांव में घुसने नहीं दिया जा रहा है। सभी गाड़ियों पर पत्थर और गोबर फेंका है।'

 

यह भी पढ़ें: नेत्रहीन पर हिरण के शिकार का केस, यूपी में आदिवासियों पर पुलिसिया मनमानी

धमकी देकर एजेंट को लौटा दिया: विजय सिन्हा

मीडिया से बातचीत में सिन्हा ने कहा कि यह राजद के गुंडे हैं। उन्होंने आरोप लगाया, 'बूथ पर सुबह ही धमकी देकर उनके एजेंट को लौटा दिया गया। वोटर को निकलने नहीं दिया जा रहा है। गाड़ी पर पथराव किया गया है। जूता-चप्पल और गोबर फेंका गया है।

 

 

'छाती पर बुलडोजर चलेगा'

विजय सिन्हा ने आगे कहा, 'यहां का एसपी कायर और कमजोर है। आकर कहता है कि शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है। धिक्कार है, ऐसे प्रशासन को।' विजय सिन्हा ने आरोप लगाया कि गांव के दलित और महादलित समुदाय के लोगों को धमकी दी गई है। अगर कोई घटना होती है तो मैं यही धरने पर बैठूंगा। उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है और कहा कि विरोध करने वाले सभी राजद के गुंडे हैं। एनडीआई सत्ता में आ रही है। इनकी छाती पर बुलडोजर चलेगा। 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: वोटिंग से पहले मैथिली ठाकुर ने ऐसा क्या किया कि मच गया बवाल?

शिकायत मिली तो कार्रवाई करेंगे: डीएम 

लखीसराय के डीएम मिथिलेश मिश्रा ने कहा, 'हर प्रत्याशी को अपने क्षेत्र में जाने का अधिकार है। जनता को अपनी बात रखने का हक है। प्रशासन अपना काम कर रहा है। अगर शिकायत प्राप्त होगी कार्रवाई की जाएगी। अभी हम शांति व्यवस्था बहाल कर रहे हैं। ग्रामीणों से बात करके स्थिति के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।'  

 

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap