logo

मूड

ट्रेंडिंग:

देशभर में बढ़ीं प्रीमियम पेट्रोल की कीमतें, किसने-कितना इजाफा किया?

मध्य पूर्व में युद्ध के बीच देशभर में प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2.35 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि अभी रेगुलर पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई कीमतें आज से लागू होंगी।

diesel petrol prices in india

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Sora AI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मध्य पूर्व में युद्ध के बीच देशभर में प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2.35 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि अभी रेगुलर पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई कीमतें आज से लागू होंगी। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के स्पीड, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के पावर और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के XP95 पेट्रोल की कीमतों में 2.09 से 2.35 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है।

 

 

 

क्या होता है प्रीमियम पेट्रोल?

प्रीमियम पेट्रोल में सामान्य पेट्रोल की तुलना में ऑक्टेन संख्या अधिक होती है। सामान्य पेट्रोल में ऑक्टेन नबंर 87 होता है। वहीं प्रीमियम पेट्रोल में यह 91 या उससे अधिक होता है। यही कारण है कि सामान्य पेट्रोल की तुलना में प्रीमियम पेट्रोल महंगा होता है। सामान्य पेट्रोल की तुलना प्रीमियम पेट्रोल में इंजन अच्छा प्रदर्शन करता है। इसमें कुछ एडिटिव्स और डिटर्जेंट होते हैं। इनका काम इंजन में कार्बन और कचरे को बनने से रोकना है। प्रीमियम पेट्रोल का इस्तेमाल हाई परफॉर्मेंस कारों में होता है, क्योंकि इन कारों के इंजन में अगर कार्बन या कचरा बना तो वह काम करना बंद कर सकता है। रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली कारों में सामान्य पेट्रोल ही डाला जाता है।

देश में मिलने वाले पेट्रोल

  • सामान्य पेट्रोल:  ऑक्टेन संख्या 87
  • पावर पेट्रोल: एडिटिव और ऑक्टेन संख्या 87 से अधिक
  • प्रीमियम पेट्रोल: ऑक्टेन संख्या 91
  • एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल: ऑक्टेन संख्या 95
  • एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल: ऑक्टेन संख्या 97

और पढ़ें