संसद में चल रहे हंगामें के बीच संसदीय कार्य राज्यमंत्री किरेन रिजिजु ने कांग्रेस सांसदों पर गंभीर आरोप लगाए थे। राज्यमंत्री ने कहा था कि करीब 20 से 25 कांग्रेस सांसद लोकसभा स्पीकर के चैंबर में घुस गर उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। अब इस पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी का बयान आया है। उनका कहना है कि यह आरोप पूरी तरह से गलत है और उन्होंने सांसदों को शांत रहने के लिए कहा था।
प्रियंका गांधी ने साफ किया कि किसी को गाली नहीं दी गई और उन पर लगे सभी उकसाने के आरोप पूरी तरह से गलत है। प्रियंका के मुताबिक. कुछ सांसद जरूर गुस्से में थे लेकिन उन्होंने खुद शांति बनाए रखी थी।
यह भी पढ़ें: 'फिजिकली इंडियन और मेंटली विदेशी हैं', राहुल गांधी पर भड़के बीजेपी नेता
किरेन रिजिजू के गंभीर आरोप
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि वह खुद उस वक्त वहां मौजूद थे। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, जिनमें प्रियंका गांधी और के.सी. वेणुगोपाल शामिल थे की मौजूदगी में सांसदों ने स्पीकर के साथ बदसलूकी की। रिजिजू ने कहा
स्पीकर साहब बहुत नरम दिल इंसान हैं, वरना इस तरह के व्यवहार पर अब तक बहुत सख्त कार्रवाई हो चुकी होती। वहां मौजूद वरिष्ठ नेता अपने सांसदों को रोकने के बजाय उन्हें लड़ने के लिए उकसा रहे थे।
यह भी पढ़ें: अस्पताल में भर्ती हैं कैप्टन अमरिंदर सिंह, ED ने किस केस में भेज दिया समन?
'मैं तो चुप बैठी थी'
जब प्रियंका गांधी से इन आरोपों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इसे सिरे से नकार दिया। उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि किसी ने कोई गाली नहीं दी। बस एक-दो सांसद काफी उत्तेजित थे और उन्होंने अपनी बात रखने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा
हमने किसी को गाली नहीं दी। 1-2 MP भड़क गए थे और उन्होंने यह जाहिर किया। मैं उन्हें बढ़ावा दे रही था यह कहना बिल्कुल झूठ है। मैं चुपचाप बैठी था। आखिर में, मैंने शांति से कुछ बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि यह कहना बिल्कुल गलत है कि वह सांसदों को उकसा रही थीं। वह वहां शांति से बैठी हुई थीं। प्रियंका ने यह भी कहा कि उन्होंने अंत में जो कुछ भी कहा वह बहुत ही शांतिपूर्ष तरीके से कहा था। इस घटना के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग और तेज होने के आसार हैं।