logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मेरी मां को अपनी बात कहने का हक', BJP के सवालों पर प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

सोनिया गांधी की किताब आने के बाद से ही बीजेपी उन पर हमलावर है। अब प्रियंका गांधी ने कहा है कि उनकी मां को अपनी बात कहने का हक है।

Priyanka Gandhi Statement On Sonia Gandhi Book

प्रियंका गांधी।(Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की नई किताब को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की आलोचना पर उनकी बेटी और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी मां को अपनी कहानी बताने का पूरा हक है। प्रियंका ने कहा कि उनकी मां ने जिंदगीभर अपने खिलाफ कही गई बातों और आरोपों पर चुप्पी रखी। अब वह अपनी कहानी बता रही हैं, तो बीजेपी को यह पसंद नहीं आ रहा है। उन्होंने यह बात 12 नवंबर 2026 को केरल में कही।

 

सोनिया गांधी की किताब पर बीजेपी की टिप्पणी को लेकर प्रियंका गांधी से सवाल पूछा गया था। इस पर उन्होंने कहा, 'देखिए, भारत में मेरी मां की पूरी जिंदगी, खासकर उनकी वयस्क जिंदगी में, बीजेपी, RSS और कई लोगों ने उनके बारे में जो चाहा, वह कहा है। उन्होंने झूठ बोला, कहानियां गढ़ीं और कई बातें पूरी तरह से बना दीं। लेकिन मेरी मां चुप रहीं। अब वह अपनी कहानी बता रही हैं। इसलिए उन्हें अपनी कहानी बताने का पूरा हक है।'

प्रियंका ने आगे कहा, 'अच्छी बात है कि वे उनकी किताब पढ़ रहे हैं। आप उनसे और क्या उम्मीद कर सकते हैं? इतने लंबे समय तक वे मेरी मां के बारे में झूठ बोलते रहे हैं। अब वह सच बता रही हैं, तो जाहिर है कि वे ऐसा ही कहेंगे। वे और क्या कह सकते हैं? खैर, मुझे बहुत खुशी है कि वे उनकी किताब पढ़ रहे हैं।'

10 नवंबर को रिलीज हुई सोनिया गांधी की किताब

सोनिया गांधी की 544 पन्नों की किताब का नाम 'Belonging: A Journey of Love' है। इसे HarperCollins India ने प्रकाशित किया है। यह किताब 10 नवंबर 2026 को रिलीज हुई थी।

 

इसमें सोनिया गांधी ने इटली से भारत आने तक के अपने सफर के साथ-साथ राजीव गांधी से उनकी शादी, राजनीति में आने और देश की कई बड़ी घटनाओं का भी जिक्र किया है।

 

यह भी पढ़ें: 'प्रणब PM बनना चाहते थे, मैं हैरान थी', सोनिया गांधी ने किताब में किया खुलासा

किताब को लेकर BJP ने उठाए सवाल

किताब सामने आने के बाद बीजेपी नेताओं ने सोनिया गांधी के बयानों पर सवाल उठाए हैं। BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केसवन और प्रदीप भंडारी के साथ वकील एचएस फूलका ने भी किताब की आलोचना की। BJP नेताओं ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी ने कांग्रेस के पुराने रिकॉर्ड को सही दिखाने की कोशिश की है।

 

उन्होंने किताब में 1975 की इमरजेंसी, 1984 के सिख विरोधी दंगों और 1992 में बाबरी मस्जिद गिराए जाने के बाद सोनिया गांधी की प्रतिक्रिया से जुड़े बयानों पर सवाल उठाए। इसके साथ ही BJP नेताओं ने किताब में बोफोर्स मामले का जिक्र नहीं होने पर भी सवाल खड़े किए हैं। इसी आलोचना के बीच प्रियंका गांधी ने अपनी मां का बचाव किया और कहा कि उन्हें अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है।


और पढ़ें