logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली में भारी बारिश, 15 फ्लाइट को करना पड़ा डायवर्ट; निर्माणाधीन इमारत भी ढही

दिल्ली में भारी बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। लेकिन कई स्थानों पर जलभराव होने से यातायात प्रभावित हुआ है। हवाई सफर पर भी इसका असर देखने को मिला है।

Delhi rain update

दिल्ली में भारी बारिश। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली में सोमवार सुबह से जारी बारिश ने यातायात के साथ जनजीवन प्रभावित कर दिया है। कई इलाकों में जलभराव जैसी स्थिति पैदा हो गई। दुर्गा विहार इलाके में सड़कें नाले में तब्दील हो गईं। खराब मौसम की वजह से 15 फ्लाइटों को डायवर्ट करना पड़ा। 

 

उधर, पुरानी दिल्ली के पहाड़ी भोजला इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा ढह गया। दोपहिया वाहन इसकी चपेट में आए हैं। न्यू अशोक नगर में मेट्रो स्टेशन के नीचे वाली सड़क पर पानी भरा रहा। वह अन्य गालियों में आना-जाना किसी चुनौती से कम नहीं है। हालांकि बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। तेज बारिश के साथ-साथ कुछ जगहों पर आंधी और तेज हवाएं भी चलीं।

 

 

 

यह भी पढ़ें: मराठी बोलो वरना लगेगा जुर्माना, महाराष्ट्र में सड़क पर क्यों उतरे ऑटो ड्राइवर?

 

सोमवार को दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, मध्य दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली और उत्तरी दिल्ली के कुछ स्थानों और नोएडा में गरज और बिजली चमकने के साथ बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया। इस बीच दिल्ली में सबसे कम तापमान रिज क्षेत्र में 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

यहां सड़कों पर जलभराव से जूझती रही जनता

भारी बारिश के बाद सदर बाजार में पानी भर गया। लोग पानी से भर चुके जखीरा अंडरपास से गुजरने पर मजबूर हैं। सैनिक फार्म में भी पानी भरने से ट्रैफिक जाम की स्थिति हो गई है। कुछ ऐसी ही तस्वीर महादेव रोड में देखने को मिली। कनॉट प्लेस में भी सड़कों पर पानी भरा दिखा। नोएडा के सेक्टर 95 में भी सड़कें लबालब दिखी।

 

 

निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा ढहा

भारी बारिश के बीच पुरानी दिल्ली के पहाड़ी भोजला इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा ढह गया। हादसे के वक्त इमारत में काम चल रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा की टीम मौके पर पहुंची। इमारत के पास खड़ी कुछ दोपहिया गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: बिहार सरकार लाई विद्या साथी ऐप, 24 घंटे मिलेंगे टीचर; स्टूडेंट्स का क्या फायदा?

280 फ्लाइट देरी से चल रहीं

दिल्ली में खराब मौसम का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा है। सोमवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से कुछ फ्लाइट देरी से उड़ीं और कुछ को रद्द करना पड़ा। 15 फ्लाइट्स का रूट डायवर्ट करना पड़ा। अधिकारियों के मुताबिक 12 उड़ानों को जयपुर, दो को चंडीगढ़ और एक फ्लाइट को लखनऊ भेजा गया। flightradar24.com के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली एयरपोर्ट पर 280 से अधिक उड़ानों में देरी हुई और 20 से अधिक उड़ानों को रद्द कर किया गया है। बता दें कि यहां एक दिन में 1,300 से ज्यादा फ्लाइट का संचालन होता है।


और पढ़ें