logo

ट्रेंडिंग:

मामूली से विवाद पर गर्लफ्रेंड की कर दी हत्या, फिर खुद कर ली आत्महत्या

जब दिव्या कई दिनों तक घर नहीं लौटी तो पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बाद में तलाशी के दौरान गणेश के घर से शवा मिला।

news image

प्रतीकात्मक तस्वीर

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

पुणे में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार, एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की छोटी-सी बात पर हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली।

 

मरने वाली युवती का नाम दिव्या निगोत (20 साल) है और युवक का नाम गणेश काले (21 साल) बताया गया है। दोनों मूल रूप से बीड जिले के रहने वाले थे और पुणे के मशहूर रूबी हॉल क्लिनिक में साथ काम करते थे। गणेश वहां टेक्नीशियन था, जबकि दिव्या नर्स थी।

 

यह भी पढ़ें: दोस्तों के अकाउंट से ब्लैक मनी को कर रहे थे व्हाइट, इंजीनियर कॉलेज से 7 अरेस्ट

पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

दिव्या के परिवार वालों ने जब वह कई दिनों तक घर नहीं लौटी तो पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। तलाशी के दौरान पुलिस को संग्रामवाड़ी इलाके में गणेश के घर से दिव्या का शव मिला। दिव्या के नाक और चेहरे पर हमले के निशान पाए गए हैं।

रेलवे ट्रैक के पास मिला शव

इसी बीच गणेश का शव तलेगांव रेलवे ट्रैक के पास मिला। पुलिस का मानना है कि उसने खुदकुशी की है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। यह घटना एक बार फिर रिश्तों में छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आने के खतरनाक नतीजों की याद दिलाती है। पुलिस जल्द ही पूरी रिपोर्ट सामने लाएगी।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap