logo

ट्रेंडिंग:

'जिनकी तलाश थी, उन्हें भेज दिया,' डिपोर्टेशन से पुलिस क्यों खुश है?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के फैसले से पंजाब पुलिस खुश है। वजह यह है कि भारत से अमेरिका में फरार हो गए अवैध प्रवासियों को अमेरिका ने खुद ही वापस भेज दिया है।

Illegal Immigrants

अमेरिका में अवैध भारतीय प्रवासी। (Photo Credit: presssec@X)

भारत के अवैध प्रवासियों को अमेरिका वापस डिपोर्ट कर रहा है। डोनाल्ड ट्रम्प का यह फैसला, उदारवादी धड़े को खराब लगा है लेकिन इस फैसले से पंजाब पुलिस खुश है। कई वांछित अपराधी, अपराध के बाद अमेरिका भाग गए थे, वहीं से वह सीधे हिंदुस्तान ही डिपोर्ट हो रहे हैं। 

पंजाब पुलिस करीब 100 वांछित आरोपियों की केस हिस्ट्री निकाली है। इनमें 20 से ज्यादा ऐसे अपराधी हैं जो पंजाब में अपराध करने के बाद कनाडा के रास्ते पंजाब भाग गए थे। अब अमेरिका, अवैध हिंदुस्तानी प्रवासियों को वापस डिपोर्ट कर रहा है। 

पंजाब पुलिस के सीनियर अधिकारी ने कहा, 'इस फ्लाइट में खतरनाक अपराधी नहीं आ रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति के आदेश के बाद ऐसे अवैध अप्रवासियों पर कार्रवाई होगी। पंजाब पुलिस आरोपियों की लिस्ट तैयार कर रही है। प्रत्यर्पण के लिए संभावित आरोपियों की केस लिस्ट तैयार की जा रही है। हम फाइलों को काउंटर-इंटेलिजेंस यूनिट, एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स और एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स के जरिए मैनेज कर रहे हैं।'

अमेरिका के इस फैसले से पंजाब पुलिस क्यों खुश है?
पंजाब पुलिस अमेरिका के इस फैसले से बेहद खुश है। अमेरिकी सरकार अपनी जमीन का इस्तेमाल अपराध के लिए नहीं करने दे रही है, भारत के भी वांछित आरोपियों को वापस भेज रही है। पंजाब पुलिस लंबे समय से सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू सहित जैसे आतंकियों का प्रत्यर्पण मांग रही है।

यह भी पढ़ें: जस्टिस रंजना देसाई ही क्यों बनीं गुजरात UCC पैनल की अध्यक्ष?

गुरपतवंत सिंह पन्नू पर पंजाब के लोगों को अवैध तौर पर अमेरिका बुलाने के भी आरोप हैं। पंजाब पुलिस के अधिकारियों को उम्मीद है कि अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प नई नीति की वजह से ऐसे गैंग और अपराधी पकड़े जाएंगे, उन्हें डिपोर्ट कर दिया जाएगा। अमेरिका में ही रहकर वे भारत के खिलाफ साजिश रचते हैं। इन पर पंजाब को अस्थिर करने के भी आरोप लगे हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्लीः 5 लाख कैश के साथ CM ऑफिस के दो कर्मचारी डिटेन! समझें पूरा केस


किन आरोपियों की तलाश में है भारत?
भारत को गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई की तलाश है। कहा जा रहा है कि वह भी अवैध दस्तावेजों के जरिए अमेरिका पहुंचा है। अनमोल बिश्नोई पर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल होने के संगीन आरोप हैं। वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई है। अमेरिका में ही हैप्पी पासिया भी छिपा हुआ है। हैप्पी पर आरोप हैं कि पंजाब के पुलिस थानों में उसने ग्रेनेड अटैक प्लान किया था। ड्रग तस्कर सरवन भोला और गैंगस्टर गोपी नवांशहरिया की भी पंजाब पुलिस को तलाश है। पंजाब पुलिस ने इनके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस (RCN) भेजा है। पुलिस इन आरोपियों का प्रत्यर्पण चाहती है।

यह भी पढ़ें: LIVE: दिल्ली में वोटिंग शुरू, AAP, BJP या कांग्रेस, किसकी होगी जीत?

 
ट्रैवेल एजेंट्स की भी है पुलिस को तलाश
पंजाब पुलिस ट्रैवेल एजेंट्स की भी तलाश में जुटी है। इन एजेंटों ने ही फर्जी दस्तावेजों के सहारे हिंदुस्तानियों को अमेरिका भेजा था। डंकी रूट का कारोबार चलाने वाले आरोपियों की भी तलाश में पुलिस जुटी है। पंजाब पुलिस को अब तक यह नहीं पता चल सका है कि किन लोगों को भारत डिपोर्ट किया जा रहा है। पंजाब पुलिस विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) के संपर्क में हैं।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap