logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कहीं परशुराम बने, कहीं 'दुग्धाभिषेक', राहुल गांधी ट्रेंड क्यों कर रहे हैं?

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 19 जून को 56 साल के हो गए। उनके जन्मदिन के मौके पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूरे देश में अलग-अलग तरह से जन्मदिन मनाया।

Rahul Gandhi birthday

राहुल गांधी का जन्मदिन मनाता बच्चा।

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 19 जून को 56 साल के हो गए। उनके जन्मदिन के मौके पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूरे देश में कहीं केक काटकर तो कहीं उनकी फोटो को लेकर रूद्राभिषेक किया। सोशल मीडिया के जमाने में आज राहुल गांधी ट्रेड कर रहे हैं। कांग्रेसी जगह-जगह से उनकी जन्मदिन मनाते हुए तस्वीरें और वीडिया पोस्ट कर रहे हैं।

 

इसी तरह से कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई ने लखनऊ, अमेठी मऊ, बागपत, चंदौली, हापुड़, अमेठी, इटावा, बदायूं, बड़ौत, फतेहपुर, सिद्धार्थ नगर, गौतमबुद्ध नगर, लखीमपुर, सुल्तानपुर, मुरादाबाद, जालौन और आगरा समेत कई जगहों पर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नई दिल्ली में हुआ था।

वाराणसी में 'भगवान परशुराम' अवतार में राहुल

यूपी के वाराणसी में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में राहुल गांधी की 'भगवान परशुराम' के रूप में फोटो बनाकर जन्मदिन मनाया। इस तस्वीर में राहुल के एक हाथ में फरसा और दूसरे हाथ में भारत का 'संविधान' लेकर दिखाया गया है। गंगा किनारे कांग्रेसियों ने मंत्रोच्चारण के साथ राहुल गांधी की तस्वीर का रूद्राभिषेक किया।

 

 

 

यूपी कांग्रेस ने मनाया जन्मदिन

यूपी कांग्रेस ने एक्स पर एक पोस्‍ट में कहा, 'देश के करोड़ों नागरिकों की मुखर आवाज, जननायक राहुल गांधी के जन्मदिवस के खास मौके पर आज प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने हनुमंत धाम मंदिर में उपस्थित होकर देवाधिदेव भगवान शिव का विधिवत रुद्राभिषेक एवं विशेष अर्चन किया।' प्रदेश इकाई के अनुसार अध्यक्ष ने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की कि जन-जन के प्रिय नेता राहुल गांधी को दीर्घायु हों तथा उन्हें अक्षुण्ण स्वास्थ्य और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा के लिए असीम शक्ति प्राप्त हो। 

 

 

 

 

इस मौके प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, नेता तथा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में अपने प्रिय नेता के ओजस्वी और यशस्वी जीवन की कामना की। पोस्ट में कहा गया, 'संविधान, लोकतंत्र और न्याय की रक्षा के लिए अनवरत संघर्षरत जननायक को जन्मदिवस की अनंत अशेष शुभकामनाएं।'

अजय राय ने राहुल के लिए की पूजा

वहीं, यूपी के कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, 'जन-जन के नेता, करोड़ों कार्यकर्ताओं की प्रेरणा, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के पावन अवसर पर आज लखनऊ के हजरतगंज में ऐतिहासिक हनुमन्त धाम मंदिर में आयोजित भव्य 'रुद्राभिषेक कार्यक्रम' में मुझे सम्मिलित होने का सौभाग्य मिला। देवों के देव महादेव और संकट मोचन हनुमान जी से मैंने राहुल जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की मंगल कामना की। देश में मोहब्बत की दुकान खोलने वाले हमारे जननायक का यह संघर्ष पथ हमेशा आलोकित रहे।'

 

 

 

अमेठी में जनकल्याण के लिए कार्य

अमेठी में राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर गौरीगंज में केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेसियों ने केक काटकर राहुल गांधी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र गौरीगंज में कई घंटों तक सड़क पर खड़े होकर राहगीरों, श्रमिकों एवं आमजन को शरबत पिलाई। उन्होंने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच फल, बिस्किट एवं मिठाई वितरित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।


और पढ़ें