दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्य विपक्षी गठबंधन (INDIA ब्लॉक) और कांग्रेस एक मार्च निकालने की तैयारी में है।
राहुल गांधी
ने देश भर के लोगों, छात्रों और विपक्षी दलों से मार्च में शामिल होने की अपील की है। साथ ही राहुल गांधी ने क्रेंद सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब आप देखिए कि रामलीला मैदान में क्या होता है। आप देखिए कि कितने लोग आते हैं, और आप यह भी देखिए कि वे कितने लोगों को रोकने की कोशिश करेंगे।
राहुल गांधी और इंडिया (INDIA) गठबंधन का यह मार्च आज यानी 30 अक्टूबर 2026 को होना था लेकिन दिल्ली में खराब मौसम और बारिश के कारण टाल दिया गया है। राहुल गांधी ने घोषणा की है कि आज का यह कार्यक्रम अब कल यानी 31 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा 1 नवंबर 2026 को रामलीला मैदान में होने वाले 'दिल्ली चलो' मार्च को लेकर अभी तक कोई बदलाव नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें: 'दुलारचंद का मर्डर नीरज ने कराया, मुझे फंसाया', सरेंडर के आदेश पर बोले अनंत
राहुल गांधी ने क्या कहा?
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, 'अब आप देखिए कि रामलीला मैदान में क्या होता है। आप देखिए कि कितने लोग आते हैं, और आप यह भी देखिए कि वे कितने लोगों को रोकने की कोशिश करते हैं, इससे आपको समझ आ जाएगा कि इस देश में क्या चल रहा है। लोगों में भारी गुस्सा है, गहरा भावनात्मक दर्द है, क्योंकि लाखों लोगों को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है।'
उन्होंने नाम लेते हुए कहा, 'अडानी, अंबानी, PM मोदी, अमित शाह और मिस्टर मोहन भागवत की मदद करने के लिए लोगों के वोट छीने जा रहे हैं। जैसा कि हमने पहले भी कहा था, यह कोई अलग-अलग विरोध प्रदर्शन नहीं हैं। यह एक ही विरोध प्रदर्शन है। पूरा विपक्ष यहां एकजुट है। जो कोई भी विरोध करना चाहता है, उसका यहां स्वागत है। हम सब एक साथ खड़े हैं क्योंकि हम संविधान की रक्षा कर रहे हैं। हम 'भारत के विचार' (आइडिया ऑफ इंडिया) की रक्षा कर रहे हैं। हम उस वोट की रक्षा कर रहे हैं, जो सभी भारतीयों की आवाज है।'
चलो दिल्ली रामलीला मार्च को लेकर राहुल गांधी ने क्या कहा?
वहीं चलो दिल्ली रामलीला मार्च को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि, 'चलो दिल्ली रामलीला मार्च, लोकतंत्र को बचाने का, वोट चोरी को रोकने का, संविधान को बचाने का मार्च है। यह किसी एक राजनीतिक पार्टी का मार्च नहीं, यह हिंदुस्तान की आत्मा का मार्च है। सब लोग जो
नरेंद्र मोदी
, अमित शाह, ज्ञानेश कुमार से तंग हैं। सब लोग जो लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं, संविधान की रक्षा करना चाहते हैं, आप सब आइए।'
उन्होंने कहा कि यह एक ही प्रोटेस्ट है, देश का प्रोटेस्ट है। पुलिस की चिंता न करें, लाठियों की परवाह न करें, भारतीय जनता पार्टी (BJP) में ऐसी कोई हरकत करने की हिम्मत नहीं होगी। आइए, हमारे साथ मार्च में शामिल हों, हम संविधान और भारतीय राष्ट्र की रक्षा के लिए एक साथ आगे बढ़ेंगे। घबराने की जरूरत नहीं है।