कारोबारी राबर्ट वाड्रा और कांग्रेस सांसद प्रियंका वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने बीकानेर हाउस प्रबंधन पर प्रदर्शनी से कलाकृतियां हटाने का आरोप लगाया। रेहान वाड्रा फोटोग्राफर और कलाकार हैं। वे नई दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस में एकल प्रदर्शन का आयोजन कर रहे हैं। कार्यक्रम के मुताबिक आज यानी बुधवार को प्रदर्शनी का प्रीव्यू था। गुरुवार को यह प्रदर्शनी आम लोगों के लिए खोली जानी है।
उससे पहले इंस्टाग्राम पोस्ट में रेहान वाड्रा ने आरोप लगाया कि प्रबंधन ने दिल्ली के युवाओं के प्रदर्शन से जुड़ी फोटो को हटाने पर मजबूर किया। उनका आरोप है कि तिरंगे की दो तस्वीरों को भी हटाने को कहा गया। रेहान ने एलान किया कि प्रदर्शन आंशिक रूप से जारी रहेगी। हालांकि किसी अन्य जगह पर दिल्ली विरोध प्रदर्शन की तस्वीरों को प्रदर्शित करने की बात भी कही।
यह भी पढ़ें: 'उद्धव ठाकरे में दाऊद इब्राहिम दिखता है', संजय राउत के बयान पर भड़के नितेश राणे
रेहान वाड्रा ने लिखा, 'पांच घंटे पहले बीकानेर हाउस प्रबंधन ने मुझे मेरे शो 'नो आइडिया इज फाइनलट (जो आज शाम 7 बजे शुरू होने वाला है) में लगी अधिकतर कलाकृतियों को हटाने के लिए मजबूर किया। इन तस्वीरों में दिल्ली में युवाओं के विरोध-प्रदर्शन दिखाए गए थे। उनके अनुसार यह सामग्री 'आपत्तिजनक' है।'
रेहान वाड्रा ने आगे आरोप लगाया, 'उन्होंने (प्रबंधन) मुझसे तिरंगे की दो तस्वीरें हटाने के लिए भी कहा। मैंने ऐसा करने से मना कर दिया है। मैं भारतीय झंडे की तस्वीर नहीं हटाऊंगा। फिलहाल यह शो आंशिक रूप से ही चलेगा, लेकिन मैं कोई दूसरी जगह ढूंढूंगा और विरोध-प्रदर्शन की तस्वीरों का पूरा संग्रह वहां प्रदर्शित करूंगा।'
यह भी पढ़ें: बिहार में शरीर पर कलश रखकर महिला ने 9 दिन तक रखा उपवास, अगले दिन मौत
न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में रेहान वाड्रा ने कहा, 'उन्होंने (बीकानेर हाउस प्रबंधन) आज दोपहर साढ़े तीन बजे कहा कि अगर शाम पांच बजे तक तस्वीरें नहीं हटाईं तो प्रदर्शनी रद्द कर दी जाएगी। इस तरह की तस्वीरें दिखाने का यह सही समय नहीं है।'