रेलवे ने 45 ट्रेनों की टाइमिंग बदली, रूट-स्टेशन में भी बदलाव; देखें पूरी लिस्ट
उत्तर रेलवे ने 45 ट्रेनों के समय और रूट में बड़ा बदलाव किया है। 28 अक्टूबर से लागू होने वाले इन बदलावों की पूरी जानकारी और नई समय-सारणी यहाँ देखें।

प्रतीकात्मक तस्वीर। (AI-generated image)
उत्तर रेलवे ने 45 ट्रेनों के समय और मार्ग में बदलाव किया है। 28 अक्टूबर से अगले साल जनवरी तक ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है। नौचंदी एक्सप्रेस के रूट में भी बदला हुआ है। कुछ के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया। कई ट्रेनों के टर्मिनल स्टेशन बदले गए हैं। यह सभी बदलाव अलग-अलग तारीखों पर लागू होंगे। इसका असर नई दिल्ली, आनंद विहार टर्मिनल, गाजियाबाद, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी जैसे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों पर पड़ेगा। इसलिए यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की जानकारी जरूर कर लें।
उंचाहार एक्सप्रेस (14218) चंडीगढ़ स्टेशन से अपने निर्धारित समय 16:45 बजे पर चलेगी। हालांकि दिल्ली जंक्शन, साहिबाबाद, गाजियाबाद, अलीगढ़, हाथरस, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव और बीघापुर जैसे स्टेशनों पर समय बदला गया है। 1 जनवरी 2027 से नौचंदी एक्सप्रेस आलमनगर से ट्रांसपोर्ट नगर–उतरेठिया नॉन-लीवरिंग लाइन के रास्ते चलेगी और लखनऊ स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
रेलवे ने आजमगढ़ से दिल्ली जंक्शन तक चलने वाली कैफियत एक्सप्रेस ट्रेन के नंबर में बदलाव किया है। आजमगढ़-दिल्ली जंक्शन कैफियत एक्सप्रेस 1 जनवरी से 14025 नंबर से जानी जाएगी। वहीं दिल्ली जंक्शन से आजमगढ़ जाने वाली ट्रेन का नंबर 14026 होगा।
पूर्वा एक्सप्रेस (12381): 28 अक्टूबर 2026 से नई दिल्ली स्टेशन से सुबह 06:45 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं आने वाली पूर्वा एक्सप्रेस (12382) 30 अक्टूबर 2026 से शकूरबस्ती से शाम 16:35 बजे प्रस्थान करेगी। नई दिल्ली स्टेशन पर शाम 17:40 बजे की जगह 17:15 बजे पहुंचेगी। प्रस्थान का समय 17:40 बजे ही रहेगा।
पूर्वा एक्सप्रेस (12303) का 30 अक्टूबर 2026 से नई दिल्ली स्टेशन पर आगमन का समय 06:05 से बदलकर 06:20 बजे कर दिया गया है। ट्रेन 06:45 बजे प्रस्थान करेगी और शकूरबस्ती स्टेशन पर 07:20 बजे पहुंचेगी। वहीं पूर्वा एक्सप्रेस (12304) 29 अक्टूबर से शकूरबस्ती से 16:35 बजे प्रस्थान करेगी। नई दिल्ली स्टेशन पर 17:40 बजे की जगह 17:15 बजे पहुंचेगी। 17:40 बजे प्रस्थान करेगी।
प्रयागराज–नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस (12275) ट्रेन 29 अक्टूबर 2026 से नई दिल्ली स्टेशन पर सुबह 06:15 की जगह 06:35 बजे आगमन होगा। वहीं 1 जनवरी 2027 से ट्रेन का अंतिम स्टेशन नई दिल्ली के बजाय आनंद विहार टर्मिनल होगा। आगमन का समय 6:25 होगा।
नई दिल्ली–प्रयागराज हमसफर सुपरफास्ट (12276) 28 अक्टूबर से नई दिल्ली स्टेशन से रात 22:30 की जगह 23:05 छूटेगी। सुबह प्रयागराज स्टेशन 06:20 बजे की जगह 07:45 बजे पहुंचेगी। 2 जनवरी से हमसफर ट्रेन नई दिल्ली स्टेशन की जगह आनंद विहार टर्मिनल से चलेगी। प्रस्थान का समय 23:15 बजे होगा और प्रयागराज सुबह 07:45 बजे पहुंचेगी।
ललितग्राम–नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस (15565)
- गाजियाबाद आगमन का समय: सुबह 05:43 से बदलकर 05:58 बजे।
- गाजियाबाद से प्रस्थान का समय: 05:45 से बदलकर 06:00 बजे।
- नई दिल्ली पहुंचने का समय: 06:30 से बदलकर 06:45 बजे होगा।
- यह बदलाव 28 अक्टूबर से लागू होगा।
- हावड़ा–नई दिल्ली दुरंतो (12273) 30 अक्टूबर से नई दिल्ली स्टेशन पर सुबह 06:40 बजे की जगह 06:55 बजे पहुंचेगी।
- भुवनेश्वर–नई दिल्ली दुरंतो (12281) का नई दिल्ली स्टेशन पर आगमन 06:55 होगा। यह बदलाव 28 अक्टूबर से लागू है।
- 29 अक्टूबर से मधुपुर–आनंद विहार बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर हमसफर सुपरफास्ट (22465) ट्रेन आनंद विहार स्टेशन पर 06:30 बजे की जगह 06:45 पहुंचेगी।
- 3 नवंबर से मधुपुर–आनंद विहार बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर हमसफर सुपरफास्ट (22459) प्रयागराज स्टेशन पर रात 22:36 की जगह 22:20 पहुंचेगी। प्रस्थान का समय 22:22 बजे होगा।
28 अक्टूबर से इन ट्रेनों का समय भी बदला
28 अक्टूबर से रीवा–आनंद विहार रीवा एक्सप्रेस (12427) गाजियाबाद 06:03 बजे के स्थान पर 06:18 पहुंचेगी। प्रस्थान का समय 06:20 होगा। यह ट्रेन आनंद विहार स्टेशन पर 06:40 की जगह 06:55 बजे पहुंचेगी।
प्रयागराज–नई दिल्ली प्रयागराज एक्सप्रेस (12417 ) गाजियाबाद 06:13 बजे के स्थान पर 06:28 बजे पहुंचेगी। प्रस्थान का समय 06:30 होगा। यह ट्रेन नई दिल्ली स्टेशन 07:15 बजे पहुंचेगी। आजमगढ़–दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस (12225) सुबह 06:23 बजे की जगह 06:38 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी। दो मिनट बाद 06:40 बजे प्रस्थान करेगी।
भागलपुर–आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस (12367) आनंद विहार आगमन 07:20 बजे की जगह 07:35 बजे होगा।
राजेंद्र नगर टर्मिनल–नई दिल्ली तेजस राजधानी (12309) 07:40 बजे की जगह 07:55 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
राजेंद्र नगर टर्मिनल–नई दिल्ली संपूर्ण क्रांति (12393) नई दिल्ली 08:05 बजे पहुंचेगी।
खुर्जा–शकूरबस्ती ईएमयू (64111) गाजियाबाद आगमन 07:19 से 07:29, शकूरबस्ती आगमन 08:55 से 09:15; बीच के कई स्टेशनों पर भी समय बदलेगा।
चंडीगढ़–प्रयागराज संगम ऊंचाहार एक्सप्रेस (14218) दिल्ली जंक्शन आगमन 21:05 से 21:15, प्रस्थान 21:20 से 21:30; गाजियाबाद और आगे के कुछ स्टेशनों पर भी बदलाव।
28 अक्टूबर से लखनऊ–नई दिल्ली लखनऊ मेल (12229) गाजियाबाद स्टेशन पर 05:53 बजे की जगह 06:01 बजे पहुंचेगी।
28 अक्टूबर से शामली–दिल्ली जंक्शन पैसेंजर (54058) दिल्ली जंक्शन से 07:40 बजे की बजाय 07:45 बजे प्रस्थान करेगी।
रीवा एक्सप्रेस का समय भी बदला
- 29 अक्टूबर से बठिंडा–बालुरघाट फरक्का एक्सप्रेस (15744 ) दिल्ली जंक्शन 21:25 बजे की जगह 21:30 बजे पहुंचेगी। गाजियाबाद आगमन 22:25 की जगह 22:27 बजे और खुर्जा 23:23 बजे पहुंचेगी।
- 28 अक्टूबर से बठिंडा–बालुरघाट फरक्का एक्सप्रेस (15734) दिल्ली जंक्शन आगमन 21:25 से 21:30, गाजियाबाद आगमन 22:25 से 22:27, खुर्जा आगमन 23:10 से 23:23 होगा।
- 28 अक्टूबर से आनंद विहार–रीवा एक्सप्रेस (12428 ) आनंद विहार से 22:05 बजे की जगह 22:10 बजे प्रस्थान करेगी। गाजियाबाद, अलीगढ़, झींझक, कानपुर, फतेहपुर और सिराथू स्टेशन पर समय बदला गया है।
- 28 अक्टूबर से नई दिल्ली–प्रयागराज एक्सप्रेस (12418 ) नई दिल्ली से 22:10 बजे की जगह 22:15 प्रस्थान करेगी। गाजियाबाद, अलीगढ़, कानपुर और फतेहपुर में भी समय में बदलाव किया गया है।
- 29 अक्टूबर से आनंद विहार–प्रयागराज हमसफर सुपरफास्ट (22438 ) आनंद विहार से 22:35 बजे की जगह 23:15 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन कानपुर स्टेशन 03:25 बजे की बजाय 04:10 पहुंचेगी। प्रयागराज पहुंचने का समय 07:55 बजे होगा।
लखनऊ स्टेशन पर नहीं रुकेगी नौचंदी एक्सप्रेस
- 23 दिसंबर से नई दिल्ली–ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस (15566) ऐशबाग ट्रेन 04:05 बजे की जगह 04:10 बजे पहुंचेगी।
- 28 अक्टूबर से बठिंडा–गोरखपुर गोरखधाम एक्सप्रेस (12556) कानपुर सेंट्रल 02:55 बजे की जगह 03:00 बजे पहुंचेगी। प्रस्थान का समय 03:10 बजे होगा।
- 23 दिसंबर से गोरखपुर–लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20104) ऐशबाग स्टेशन पर 03:58 बजे की जगह 04:03 पहुंचेगी। प्रस्थान का समय 04:13 बजे होगा।
- नौचंदी एक्सप्रेस (14242) सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली यह ट्रेन 1 जनवरी से बदले मार्ग से चलेगी। ट्रेन आलमनगर से ट्रांसपोर्ट नगर–उतरेठिया नॉन-लीवरिंग लाइन के रास्ते चलेगी और लखनऊ स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
- नौचंदी एक्सप्रेस (14241) प्रयागराज से आने वाले ट्रेन का 1 जनवरी से लखनऊ स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। आलमनगर यह ट्रेन 22:25 बजे पहुंचेगी।
- मगध एक्सप्रेस (20802) प्रयागराज जंक्शन से बदले समय पर चलेगी। 28 अक्टूबर से यह ट्रेन प्रयागराज स्टेशन पर 06:20 बजे के बदले 06:15 बजे यानी 5 मिनट पहले पहुंचेगी। 06:20 बजे ट्रेन अगले स्टेशन को बढ़ेगी।
- 22 दिसंबर से उधना–दानापुर एक्सप्रेस (20933) प्रयागराज जंक्शन से 04:30 बजे की बजाय 04:25 बजे प्रस्थान करेगी।
- 23 दिसंबर से बनारस–देहरादून एक्सप्रेस (15119) बनारस स्टेशन से 08:30 बजे प्रस्थान करेगी। सेवापुरी, परसीपुर, भदोही, मोंढ और सुरियावां स्टेशन पर भी बदलाव किया गया है।
- 23 दिसंबर से नई दिल्ली–जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (12562) प्रयागराज स्टेशन पर 05:15 बजे की जगह 05:25 पहुंचेगी। प्रस्थान का समय 05:35 बजे होगा
- 1 जनवरी से उधना जंक्शन–बनारस एक्सप्रेस (20929 ) वाराणसी स्टेशन पर 20:30 बजे पहुंचेगी और प्रस्थान का समय 20:35 बजे होगा।
दिल्ली जंक्शन–सतरौद पैसेंजर (54085) ट्रेन का समय 28 अक्टूबर से बदल दिया गया।
- दिल्ली जंक्शन प्रस्थान का समय: 07:10 से बदलकर 06:35 बजे।
- दिल्ली सराय रोहिल्ला आगमन का समय: 07:25 से बदलकर 06:50 बजे।
- दिल्ली कैंट आगमन का समय: 07:47 बजे से बदलकर 07:11 बजे।
- गुरुग्राम आगमन का समय: 08:15 बजे से बदलकर 07:38 बजे।
- रेवाड़ी आगमन का समय: 09:40 से बदलकर 09:25 बजे।
- रेवाड़ी से प्रस्थान का समय: 10:10 से बदलकर 10:20 बजे।
गाजियाबाद–दिल्ली जंक्शन ईएमयू (64437) का समय 28 अक्टूबर से इन स्टेशनों में बदला।
- गाजियाबाद प्रस्थान का समय: 06:10 से बदलकर 05:45 बजे।
- साहिबाबाद आगमन का समय: 06:19 से बदलकर 05:54 बजे।
- आनंद विहार आगमन का समय: 06:27 से बदलकर 06:05 बजे।
- नई दिल्ली आगमन का समय: 06:53 से बदलकर 06:33 बजे।
- दिल्ली जंक्शन आगमन का समय 07:50 से बदलकर 07:35 बजे।
- मुजफ्फरपुर–आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस (12557) 30 अक्टूबर से आनंद विहार स्टेशन पर 07:40 बजे की जगह 07:45 बजे पहुंचेगी।
- वाराणसी–नई दिल्ली महामना एक्सप्रेस (22417) 31 अक्टूबर से गाजियाबाद और नई दिल्ली स्टेशन पर बदले समय से चलेगी।
- गाजीपुर सिटी–आनंद विहार सुहेलदेव एक्सप्रेस (22419) ट्रेन भी 30 अक्टूबर 2026 से गाजियाबाद और आनंद विहार स्टेशन पर बदले समय से चलेगी।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | EDITORIAL POLICY | Sitemap




