त्योहारों के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे बड़े पैमाने पर इंतजाम कर रही है, ताकि सभी यात्रियों को सुगम, आरामदायक और सुरक्षित यात्रा सुविधा मिल सके। त्याहौरी सीजन में यात्रियों को अपने घर-गांव जाने के लिए ट्रेनों में टिकट मुश्किल से मिलती है, इसको देखते हुए रेलवे हर साल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे लगवाता है।
आने वाले एक महीने में धनतेरस, दीपावली, भाई दूज, छठ महापर्व जैसे बड़े धार्मिक त्योहार आ रहे हैं। इसी समय ट्रेनों से लोग बड़े पैमाने पर यात्रा करते हैं। शहरों में नौकरी कर रहे लोग गांवों में अपने घरों की ओर रुख करते हैं और एक जगह से दूसरी जगह ट्रैवल करने वालों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में त्योहारों के इस सीजन में रेलवे पर भी दबाव बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर कल होगा मतदान, किस-किस के बीच मुकाबला?
विशेष ट्रेनें इस साल 6200 अधिक फेरे लगाएंगी
इस साल त्योहारी सीजन के दौरान उत्तर रेलवे ने फेरों की संख्या में पिछले साल की तुलना में लगभग 30 फीसदी की बढ़ोत्तरी करते हुए 6,200 से अधिक फेरे (Trips) लगाने की योजना बनाई है। पिछले साल त्याहौरी सीजन के दौरान उत्तर रेलवे द्वारा विशेष ट्रेनों के कुल 4,666 फेरे (Trips) संचालित किए गए थे। इस साल नई ट्रेनों को नियमित (Regularised) किया गया है, जो इस दौरान 2,600 फेरे लगाएंगी। अभी 3,600 फेरों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है।
टिकट मिलने में होगी आसानी
उत्तर रेलवे द्वारा बड़ी संख्या में विशेष ट्रेनों का संचालन भी किया जाएगा जो कि यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। इस कदम से यात्रियों को टिकट मिलने में भी आसानी होगी। त्योहारों के सीजन में ट्रेन में टिकट मिलना आमतौर पर काफी मुश्किल हो जाता है और कई लोग टिकट ना मिलने के कारण ट्रैवल नहीं कर पाते। ऐसे यात्रियों को अब टिकट मिल पाएगा।
यह भी पढ़ें: '22 साल साथ रहे, तब आरोप क्यों नहीं लगाए', रेखा आर्य मामले पर बोले CM धामी
कौन सी ट्रेन चलने वाली हैं?
दिल्ली-पटना वंदे भारत, शकूरबस्ती-दरभंगा, माता वैष्णो देवी-वाराणसी, चंडीगढ़-पटना, आनंद विहार-पाटलीपुत्र, नई दिल्ली-हावड़ा, कोलकतता-योग नगरी ऋषिकेश, अमृतसर-बरौनी, नई दिल्ली-दानापुर, दिल्ली-कामाख्या, दिल्ली-गया, अमृतसर-जयनगर, जैसे रूट्स पर ट्रेनें चलेंगी।