logo

मूड

ट्रेंडिंग:

UP से बंगाल तक, अब राज्यसभा और विधान परिषद के चुनावों के लिए हुआ एलान

राज्यसभा की कुल 12 सीटों के लिए 16 अक्टूबर और विधान परिषद की कुल 28 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को चुनाव होंगे। नतीजे भी उसी दिन आ जाएंगे।

Rajya Sabha Election

राज्यसभा, File Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत के निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों और विधान परिषद की कुल 28 सीटों के लिए चुनाव का एलान कर दिया है। इसमें यूपी से राज्यसभा की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव होना है। राज्यसभा की सीटों में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और हाल ही में उपराज्यपाल बनाए गए दिनेश शर्मा की सीटें भी शामिल हैं। उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल भी नवंबर 2026 में खत्म हो रहा है। राज्यसभा के चुनाव 16 अक्टूबर को और विधान परिषद के चुनाव 23 अक्टूबर को होंगे। पश्चिम बंगाल से राज्यसभा सांसद रहीं रुक्मिणी मलिक के इस्तीफे के कारण खाली हुई सीट पर उपचुनाव का भी एलान किया गया है।

 

विधान परिषद की ये 28 सीटें कुल 5 राज्यों में फैली हुई हैं। बिहार में 8, उत्तर प्रदेश में 11,  कर्नाटक में 4 और महाराष्ट्र में 5 सीटों के लिए चुनाव होने हैं। बिहार में पहले ही विधान परिषद की सीटों के लिए सिरफुटौव्वल शुरू हो गई है। जिन सीटों के लिए चुनाव होने हैं, उनमें ज्यादातर ग्रेजुएट और टीचर कोटे वाली सीटें हैं। यानी इनके चुनाव में ग्रेजुएट छात्र और प्रदेश के शिक्षक वोट करेंगे। 

 

यह भी पढ़ें: 'नीरज को हराने में पूरा दिमाग लगाऊंगा', JDU के उम्मीदवार के खिलाफ उतरे अनंत सिंह

विधान परिषद चुनाव

बिहार की 8 में से 4 सीटें ग्रेजुएट और 4 टीचर कैटगरी में हैं। कर्नाटक में 2 टीचर, 2 ग्रेजुएट, महाराष्ट्र में 3 ग्रेजुएट, 2 टीचर और उत्तर प्रदेश में 5 ग्रेजुएट और 6 टीचर एमएलसी के पद खाली हो रहे हैं। बिहार के सदस्यों का कार्यकाल 16 नवंबर, कर्नाटक में 11 नवंबर, महाराष्ट्र में 6 दिसंबर और यूपी में 6 दिसंबर को खत्म हो रहा है। विधान परिषद चुनावों के लिए 23 अक्तूबर को मतदान होगा और 27 अक्तूबर को वोटों की गिनती की जाएगी। 

राज्यसभा चुनाव

राज्यसभा चुनावों के लिए 29 सितंबर को अधिसूचना जारी की जाएगी और 6 अक्तूबर तक नामांकन भरे जा सकेंगे। 9 अक्तूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 16 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी और 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: 'गलती मत कर जाना', पार्टी बदलने को तैयार नेता को राहुल गांधी ने किया फोन

UP में बदलेंगे समीकरण?

यूपी में राज्यसभा की कुल 10 सीटें खाली हो रही हैं। इनमें से 8 पर बीजेपी, एक पर बीएसपी और एक पर सपा का कब्जा था। विधानसभा की संख्या के हिसाब से देखें तो बीजेपी आराम से 7 सीटें जीत सकती है और 2 सीटें सपा के खाते में जा सकती हैं। बसपा की संख्या अब शून्य हो जाएगी। 10वीं सीट के लिए रोचक मुकाबला हो सकता है। 

राज्यसभा के किन सदस्यों का कार्यकाल हो रहा खत्म?

राम गोपाल यादव (सपा)
बीएल वर्मा (BJP) 
अरुण सिंह (BJP)
नीरज शेखर (BJP)
रामजी गौतम (BSP)
हरदीप सिंह पुरी (BJP)
गीता उर्प चंद्रप्रभा (BJP)
सीमा द्विवेदी (BJP)
बृजलाल (BJP)
दिनेश शर्मा (BJP) इस्तीफे के बाद खाली हुई।

 

उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद नरेंश बंसल का कार्यकाल भी नवंबर 2026 में समाप्त हो रहा है। इन सभी का कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है इसलिए इससे पहले ही चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जानी है। 


और पढ़ें