logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'एक ऐसी सुबह जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा', PM से मिलने के बाद राघव चड्ढा

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शनिवार को पीएम मोदी से मुलाकात की। चड्ढा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर मुलाकात की दो तस्वीरें शेयर की और पीएम मोदी का आभार जताया।

PM Modi and Raghav Chadha

पीएम मोदी और राघव चड्ढा। (Photo Credit:X/@raghav_chadha)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी का हिस्सा बने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद राघव चड्ढा ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर फोटो साझा की और लिखा कि पीएम मोदी के साथ विस्तृत और ज्ञानवर्धक बातचीत हुई। उन्होंने इस पल को कभी न भूलने वाला बताया। 

 

राघव चड्ढा ने लिखा, 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मिलने का सौभाग्य मिला। उनके साथ विस्तृत और ज्ञानवर्धक बातचीत हुई। अपना कीमती समय देने और उनके विचारों व मार्गदर्शन से लाभ उठाने का अवसर देने के लिए मैं उनका अत्यंत आभारी हूं।'

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: Gen Z को साधने की तैयारी में JDU, निशांत कुमार के लिए खास प्लान तैयार

 

हाल ही में पीएम मोदी ने टीएमसी और आप छोड़कर आए नेताओं से मुलााकात की थी। इस दौरान राघव चड्ढा, सयानी घोष, हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल और यूसुफ पठान भी मौजूद थे। इस मुलाकात के बाद ही राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से दोबारा मुलाकात की। 

 

यह भी पढ़ें: DGP से मिले तेजस्वी यादव, फायरिंग का आदेश देने वाले अफसरों पर मुकदमा की मांग

 

इसी साल अप्रैल महीने में संदीप पाठक और अशोक मित्तल समेत आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों ने बीजेपी ज्वाइन कर लिया था। इस बगावत की अगुवाई राघव चड्ढा ने किया था। अब राज्यसभा में आप के सिर्फ 3 सांसद बचे हैं। बीजेपी में आने के बाद राघव चड्ढा को याचिका समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।


और पढ़ें