logo

मूड

ट्रेंडिंग:

राम मंदिर दान चोरी केस: जांच में वाराणसी की सिक्योरिटी एजेंसी का नाम क्यों आया?

वाराणसी में कथित चंदा चोरी केस में अब तक 8 लोगों गिरफ्तारी हुई है। अब तक क्या पता चला है, आइए जानते हैं।

BJP demands CBI probe for Ayodhya Ram Mandir fund row

अयोध्या के राम मंदिर, Photo Credit: ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अयोध्या के राम मंदिर में दान की रकम में अनियमितताओं के मामले में गिरफ्तार 8 में से 6 लोग वाराणसी की एक सुरक्षा एजेंसी के कर्मचारी थे। इस एजेंसी ने मंदिर में नकदी गिनने का काम करने के लिए लोगों को भेजा था। सैनिक सिक्योरिटी सर्विसेज नाम की यह एजेंसी वाराणसी में स्थित है। दिसंबर 2017 में इसे प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनाया गया था।

एजेंसी के मालिक गौरव सिंह के अनुसार, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की अयोध्या की नया घाट शाखा ने उनसे 19 लोगों को नकदी गिनने की टीम में रखने को कहा था। बैंक ने ही इन लोगों के नाम सुझाए थे। इन 19 लोगों को हर महीने करीब 20,000 रुपये वेतन मिलता था। 

यह भी पढ़ें: 'चंदा चोरी वालों का केस लड़ा तो 5 लाख का जुर्माना', अयोध्या के वकीलों का फैसला

बैंक पर किसने दाला दबाव?

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के गिरफ्तार आठ आरोपियों में से छह इसी एजेंसी के पेरोल पर थे। पुलिस ने इनमें से सात के पास से 79.85 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। आरएसएस से जुड़े ट्रस्ट के कुछ सदस्यों पर आरोप है कि उन्होंने बैंक पर दबाव डालकर कुछ खास लोगों को गिनती टीम में शामिल करवाया। ट्रस्ट के दो बड़े पदाधिकारी अनिल मिश्रा और चंपत राय ने इस मामले में इस्तीफा दे दिया है।

कब शुरू हुआ विवाद?

7 जून को समाजवादी पार्टी के नेता तेज नारायण पांडे ने आरोप लगाया कि मंदिर के दान में 5 से 7.5 करोड़ रुपये गायब हो गए। इसके बाद 13 जून को उत्तर प्रदेश सरकार ने एसआईटी गठित की। जांच में अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद 26 जून को आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया।       

यह भी पढ़ें: 'अयोध्या में महापाप हुआ, SIT मतलब शेयर इन थेफ्ट, भड़क गए अखिलेश यादव

                         

SBI ने क्या कहा है?

बैंक ने कहा है कि वह जांच में पूरी तरह सहयोग कर रहा है। राम मंदिर ट्रस्ट को जनवरी 2024 की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से बैंकिंग सेवाएं दी जा रही हैं। यह मामला अभी भी जांच के अधीन है और पुलिस और स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम इसकी जांच कर रही है। 

 

Related Topic:#Ayodhya Ram Mandir

और पढ़ें