logo

ट्रेंडिंग:

Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं कैसे दें, क्या लिखें? नोट कर लीजिए

भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर आप अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और देशभक्ति से भरे संदेश भेज सकते हैं।

Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus

छत्रपति शिवाजी टर्मिनल, Photo Credit- PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

आज, 26 जनवरी 2026 को, पूरा देश गर्व और उत्साह के साथ अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इसी दिन साल 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था। यही संविधान हमें नागरिक के रूप में न केवल हमारे अधिकार देता है बल्कि देश के प्रति हमारे कर्तव्यों का भी एहसास कराता है।

 

इस ऐतिहासिक अवसर को देशभर में अलग-अलग तरीकों से मनाया जा रहा है। कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं तो कहीं देशभक्ति से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। लोग एक ओर टेलीविजन पर कर्तव्य पथ की भव्य परेड देख रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अपने मित्रों और परिजनों को शुभकामना संदेश भेजकर इस गौरवपूर्ण पर्व की खुशियां बांट रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: LIVE: दिल्ली, बिहार से तमिलनाडु तक, कैसे मनाया जा रहा गणतंत्र दिवस? देखिए

नेताओं के विचार

  • स्वामी विवेकानंद ने एक ऐसे नए भारत का सपना देखा था, जिसका उदय किसानों की कुटियाओं और मेहनतकशों के बीच से हो।
  • बाल गंगाधर तिलक का नारा, 'स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है।'
  • महात्मा गांधी ने कहा, 'स्वतंत्रता का तब तक कोई अर्थ नहीं है जब तक उसमें गलतियां करने की आजादी शामिल न हो।'
  • डॉ. बी.आर. अंबेडकर ने लोकतंत्र को केवल सरकार चलाने का तरीका नहीं बल्कि एक-दूसरे के प्रति सम्मान और श्रद्धा का भाव बताया था।
  • अब भी जिसका खून न खौला, खून नहीं वो पानी है, जो देश के काम न आए, बेकार वो जवानी है- चंद्रशेखर आजाद

     

यह भी पढ़ें: धूप है फिर भी कड़ाके की ठंड, पहाड़ों की बर्फबारी मैदानी इलाकों में बढ़ा रही ठंड

गणतंत्र दिवस के लिए खास संदेश

  • हैप्पी रिपब्लिक डे 2026! जय हिंद!
  • 'लहराएगा तिरंगा अब सारे आसमान पर, भारत का ही नाम होगा सबकी जुबान पर। गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!'
  • 'दिलों में जज्बा और आंखों में गौरव का भाव रखिए, गणतंत्र दिवस के इस पावन पर्व पर सिमरन बाला जैसी बेटियों से प्रेरणा लीजिए।'
  • 'गणतंत्र केवल एक व्यवस्था नहीं, बल्कि हमारे गौरवशाली इतिहास और उज्जवल भविष्य का संकल्प है।'
  • संविधान हमारा गौरव है, गणतंत्र हमारी पहचान है। इस धरा पर तिरंगा लहराए, भारत महान बने रहे!
  • तिरंगे की लकीरों में लिखी कहानी है, हर भारतीय के दिल में बसती जानी है। गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
  • वतन की सर-ज़मीं से इश्क़ ओ उल्फ़त हम भी रखते हैं, सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है।
  • एकता में ही शक्ति है, विविधता में हमारी पहचान, संविधान की शपथ लेकर बनाएं मजबूत भारत महान।
  • जो गोलियां मुझ पर लगीं, वो आज भी मेरे सीने में हैं, पर देश की आजादी के लिए मैं फिर भी तैयार हूं। 
  • हम बुलबुले हैं इसके, ये हिंदुस्तान हमारा, तिरंगा लहराएगा सदा, यही है हमारा नारा। 
  • न जात-पात की बात, न भेदभाव का काम, आज सिर्फ एक ही नाम – हमारा प्यारा हिंदुस्तान!
  • 26 जनवरी का यही पैग़ाम, लोकतंत्र रहे मज़बूत, भारत रहे महान।
  • आजादी की कीमत उनसे पूछो, जिन्होंने लहू से लिखी है यह किताब। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं – जय हिंद!

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap