logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गणतंत्र दिवस पर आज ये रास्ते रहेंगे बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी की हर अपडेट

गणतंत्र दिवस समारोह के लिए कर्तव्य पथ पर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है। आज इन रास्तों में जानें से बचें।

Republic Day 2025 traffic advisory for people

दिल्ली का ट्रैफिक, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस 2025 समारोह के मद्देनजर दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, ये एडवाइजरी शनिवार रात 9 बजे से ही लागू कर दिए गए हैं जो रविवार को गणतंत्र दिवस परेड के समापन तक लागू रहेंगे। 

 

एडवाइजरी में बताया गया है कि परेड मार्ग की ओर जाने वाली सड़कों पर डायवर्जन लागू किया जाएगा। सी-हेक्सागन शनिवार को रात 9:15 के बाद से ही बंद कर दिया गया है। ऐसे में यात्रियों को इन रास्तों से बचने की सलाह दी गई है। 

 

गणतंत्र दिवस परेड आज सुबह 10:30 बजे शुरू होगी जो विजय चौक, कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, तिलक मार्ग और बहादुर शाह जफर मार्ग से होकर गुजरेगी। यह परेड लाल किले पर जाकर समाप्त होगी। ऐसे में आइये जाने कि आज किन-किन रास्तों पर जाने से रोक लगी हुई है?

 

गणतंत्र दिवस 2025 के लिए दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी

  1. दिल्ली में प्रवेश प्रतिबंधित है, केवल आवश्यक वाहनों को ही एंट्री मिलेगी। गणतंत्र दिवस परेड के समापन तक यह प्रतिबंध लागू रहेंगे।
  2. गणतंत्र दिवस परेड रविवार को सुबह 10:30 बजे विजय चौक से शुरू होकर कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग से होते हुए लाल किले पर समाप्त होगी।
  3. विजय चौक से लाल किले तक परेड मार्ग की ओर जाने वाली सभी सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। सी-हेक्सागन को शनिवार रात 9:15 बजे से बंद कर दिया गया है और यात्रियों को इस क्षेत्र से बचने की सलाह दी गई है।
  4. शनिवार को शाम 5 बजे से परेड खत्म होने तक कर्तव्य पथ सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा। यही नियम तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और सुभाष मार्ग पर भी सुबह 10:30 बजे से लागू रहेगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वो रविवार को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच परेड मार्ग के आसपास के इलाकों से बचते हुए अपनी यात्रा की प्लानिंग करें। 
  5. उत्तरी दिल्ली से नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशनों की ओर जाने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वो ट्रेवल के लिए एक्स्ट्रा टाइम लेकर घर से निकले ताकि ट्रैफिक या डायवर्जन में न फंस जाए।
  6. आज गणतंत्र दिवस 2025 समारोह के कारण मेट्रो सेवाएं सुबह 3 बजे से चलेगी। मेट्रो ट्रेनें 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी और उसके बाद अपने पहले के शेड्यूल पर चलती रहेंगी।

यह भी पढ़ें: विरासत से ताकत तक, गणतंत्र दिवस पर भारत कैसे दिखाएगा दमखम?

गणतंत्र दिवस 2025 के लिए सुरक्षा व्यवस्था कैसी रहेगी?

दिल्ली पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है, जिसमें 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर अर्धसैनिक बलों की 70 से अधिक टुकड़ियां, 15,000 से अधिक पुलिसकर्मी, हजारों सीसीटीवी और एआई-सक्षम कैमरे तैनात किए गए हैं। इसके अलावा बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के तहत शहर की निगरानी ड्रोन, सीसीटीवी, फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-कैमरों द्वारा की जाएगी।

 

वाहनों की आवाजाही की जांच करने के लिए दिल्ली की सीमाओं और अन्य प्रमुख क्षेत्रों पर बैरिकेडिंग की जाएगी। दिल्ली पुलिस ने कहा कि वह किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और गणतंत्र दिवस समारोह को सुचारू रूप से मनाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाले लोगों को सुरक्षा स्टिकर दिए जाएंगे और मार्ग तथा आस-पास के इलाकों में FRS के साथ लगभग 500 हाई-रिजॉल्यूशन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-कैमरे लगाए जा रहे हैं।


और पढ़ें