ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने गुरुवार को दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया AI इम्पैक्ट समिट, 2026 के एक इंटरैक्टिव सेशन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने AI ट्रांसफॉर्मेशन के साथ में इसके भविष्य पर चर्चा की। सुनक भारत मंडपम में थोड़ी देर से पहुंचे। उन्होंने सेशन कुछ मिनट देर से शुरू करने की जिम्मेदारी लेते हुए और वेन्यू पर पहुंचने में हुई देरी के लिए मौजूद दर्शकों से माफी मांगी। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ने दिल्ली में ट्रैफिक जाम का भी मजाक उड़ाया।
सुनक ने सेशन की शुरुआत करते हुए कहा, 'माफ करना, हम कुछ मिनट लेट हैं और यह पूरी तरह से मेरी गलती है। AI बहुत कुछ कर सकता है, जैसा कि हमें इस हफ्ते पता चला, लेकिन यह अभी दिल्ली का ट्रैफिक ठीक नहीं कर सकता।'
यह भी पढ़ें: बारिश, तूफान और फिर गर्मी, 20 फरवरी को देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल
'AI पर चर्चा के लिए भारत से बेहतर कोई जगह नहीं' सुनक
ऋषि सुनक ने कहा कि AI ट्रांसफॉर्मेशन पर चर्चा के लिए भारत से बेहतर कोई जगह नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि AI डेवलपिंग दुनिया के लिए भी काम कर सकता है।
AI इम्पैक्ट समिट में मुख्य वक्ता के तौर पर बोलते हुए सुनक ने कहा, 'हमें एक नियमित मंच की जरूरत है, जहां हम सब मिलकर इस तकनीक पर चर्चा कर सकें और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह समिट यही मंच देता है। यह समिट असर डालेगा। यह हमें दिखाएगा कि हम AI को सिर्फ विकसित देशों के लिए ही नहीं, बल्कि विकासशील देशों के लिए भी कैसे काम में ला सकते हैं।'
पूर्व ब्रिटिश पीएम ने कहा कि यह समिट दिखाएगा कि AI 'दुनिया के हर कोने में' हेल्थ और एजुकेशन को कैसे बेहतर बना सकता है। सुनक ने आगे कहा, 'AI परिवर्तन पर चर्चा के लिए भारत से बेहतर कोई जगह नहीं है।'
यह भी पढ़ें: टाटा के साथ मिलकर एयरबस जो हेलीकॉप्टर बना रहा, वो इतना अहम क्यों?
भारत AI में लीडर बनने की स्थिति में है- सुनक
ऋषि सुनक ने समिट में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में AI को अलग-अलग नजरिए से देखे जाने के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि AI को लेकर भारत में बहुत ज्यादा उम्मीद और भरोसा है, जबकि पश्चिमी देशों के लिए अभी सबसे ज्यादा चिंता की भावना है।