बारिश, तूफान और फिर गर्मी, 20 फरवरी को देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार, आज 6 राज्यों में बारिश हो सकती है। इन राज्यों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट आएगी लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी।

चेन्नई बारिश, Photo Credit- Social Media
भारत में बीते एक हफ्ते में मौसम में कई बदलाव देखने को मिले हैं। मौसम विभाग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक रिपोर्ट अपलोड की है, जिसमें बीते हफ्ते मौसम में हुए बदलाव और आने वाले दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान बताया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि बीते हफ्ते देशभर में कई जगहों पर बारिश हुई और इसके साथ ही राजस्थान के कुछ हिस्सों में ओले भी गिरे। मौसम विभाग के अनुसार,21 और 22 फरवरी को तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा उत्तराखंड, मध्यप्रदेश में भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चल सकती हैं और साथ में बारिश भी हो सकती है।
मौसम विभाग ने बताया है कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं 24 फरवरी तक बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके अलावा 23 और 24 फरवरी को पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में बारिश होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: प्रोड्यूसर नहीं, AI का यूजर और सर्विस प्रोवाइडर बनकर रह जाएगा भारत?
दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, 19 और 20 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर के क्षेत्र में तेज बारिश हो सकती है और इसके बाद न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक गिर सकता है। मौसम विभाग ने तेज बारिश और तूफान की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने की संभावना है, साथ ही बारिश की संभावना भी जताई गई है। 21 फरवरी को मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने की संभावना बताई है।
6 राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से जारी डेटा के अनुसार, 20 फरवरी से लेकर 23 फरवरी तक 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिन राज्यों में बारिश का अलर्ट है उनमें उत्तराखंड, हिमाचल, तमिलनाडु, केरल, झारखंड और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। इन राज्यों में बारिश होने से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी।
कितना रहेगा तापमान?
मौसम विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र में अगले तीन से चार दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने की संभावना है। गुजारत में शुरुआती दो दिन में तापमान बढ़गा लेकिन अगले पांच दिनों तक तापमान में कुछ खास परिवर्तन नहीं होगा।
यह भी पढ़ें: क्या हिमाचल-हरियाणा में फिर से खेल कर पाएगी BJP? कांग्रेस की मुश्किलें समझिए
यूपी-बिहार का मौसम
गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों जैसे गाजियाबाद और नोएडा में सुबह से ही घने बादल छाए रहे और कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई और आज भी मौसम इसी तरह रह सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि आज 20 फरवरी को फिर से हल्की बारिश होने की संभावना है, जिसके बाद मौसम सामान्य रूप से साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आज आगरा, मथुरा, लखनऊ और प्रयागराज जैसे जिलों में बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।
बिहार की बात करें तो बिहार में मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ेगी और तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। पटना, गया, जहानाबाद, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया, बेगूसराय, समस्तीपुर और दरभंगा में गर्मी बढ़ने की संभावना है।
हिमाचल-उत्तराखंड में मौसम का हाल
उत्तराखंड की बात करें तो मौसम विभाग ने उत्तराखंड में बारिश होने की संभावना जताई है। देहरादून, नैनीताल, उत्तर काशी, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, रुद्र प्रयाग और चमोली जैसे जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के कारण एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है और मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है।
हिमाचल प्रदेश में 23 फरवरी को बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, शिमला, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, मंडी और सोलन जिले में बारिश हो सकती है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट होगी और एक बार फिर ठंड बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें: हेनरी कुत्ते के लिए हाई कोर्ट पहुंचीं महुआ मोइत्रा, एक्स पार्टनर से है कनेक्शन
अन्य राज्यों का मौसम
अन्य राज्यों की बात करें तो झारखंड में बारिश और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। रांची समेत कई जिलों में बारिश होगी। इसके अलावा आज मध्य प्रदेश के विदिशा, राजगढ़, धार, रतलाम, इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में बारिश होने की संभावना है।
दक्षिण भारत की बात करें तो यहां भी कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुमान के अनु्सार, शुक्रवार और रविवार को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश हो सकती है। तमिलनाडु के कुछ जिलों में कोहरा छाए रहने की संभावना है।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap



