उत्तराखंड वासियों के लिए शुक्रवार को रेलवे खुशखबरी लेकर आया है। ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य में एक बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया। रुद्रप्रयाग जिले में प्रोजेक्ट की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग- 14 को मेन सुरंग से दोनों छोरों को जोड़ दिया गया है।
यह सुरंग पोर्टल-1 (सुमेरपुर) से खोदी गई 4.7 किलोमीटर और पोर्टल-2 (मरोरा) से खोदी गई 1.79 किलोमीटर को जोड़ती है। रेल मंत्रालय के अनुसार, सुरंग की खुदाई सुमेरपुर के पोर्टल-1 और मारोड़ा के पोर्टल-2 से की जा रही थी। एक तरफ से 4.7 किलोमीटर और दूसरी तरफ से 1.79 किलोमीटर खुदाई के बाद दोनों हिस्सों को जोड़ने में कामयाबी मिली है।
यह भी पढ़ें: रेलवे क्लर्क का बेटा कैसे बना करोड़पति? ED के सामने पेश हुए विपुल वैभव
भूगर्भीय परिस्थितियों ने बनाया खुदाई को चुनौती
इसमें बताया गया है कि खुदाई के आबादी वाले क्षेत्र के नीचे कमजोर भूगर्भीय परिस्थितियों में खुदाई करना बड़ी चुनौती रहा। रेलवे ने बताया है कि सुरंग खुदाई की दौरान बस्तियों की सुरक्षा, जमीन धंसने की आशंका, वेंटिलेशन और तापमान नियंत्रण जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए विशेष तकनीकों का इस्तेमाल किया गया।

ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट में सुरंग खोदने का काम सरकारी कंपनी RVNL और एक प्राइवेट कंपनी कर रही है। इस कामयाबी से ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य को महत्वपूर्ण गति मिलने की उम्मीद है।
सुरंग का मुख्य ब्रेकथ्रू हासिल
रेल मंत्रालय के मुताबिक, सुरंग-14 की कुल लंबाई 6.59 किलोमीटर है। इसकी खुदाई सुमेरपुर स्थित पोर्टल-1 से 4.7 किलोमीटर और मारोड़ा स्थित पोर्टल-2 से 1.79 किलोमीटर तक की गई। दोनों तरफ से चल रही खुदाई पूरी होने के बाद सुरंग का मुख्य ब्रेकथ्रू हासिल कर लिया गया।
यह भी पढ़ें: रेलवे में 2,861 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती शुरू, बिना पेपर मेरिट से होगा सिलेक्शन
खुदाई के दौरान क्या रहा चुनौतीपूर्ण?
पोर्टल-1 की तरफ आबादी वाले क्षेत्र के नीचे ट्रिपल-ट्रैक सुरंग के 110 मीटर लंबे हिस्से की खुदाई चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में की गई। यहां सुरंग के ऊपर महज 20 से 30 मीटर मिट्टी और चट्टान की परत थी। सुरक्षित खुदाई के लिए प्री-एक्सकेवेशन और मल्टी-ड्रिफ्टिंग जैसी विशेष तकनीकों का इस्तेमाल किया गया।
वहीं, पोर्टल-2 पर लगभग 100 मीटर मैकेनिकल खुदाई और आस-पास की बस्तियों को बचाने के लिए दोनों पोर्टल के पास सिर्फ दिन में कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग की जाएगी। पूरे 4.7 किलामीटर पोर्टल-1 ड्राइव में ताजी हवा की सप्लाई और टेम्परेचर रेगुलेशन के लिए खास वेंटिलेशन सिस्टम लगाए गए हैं।