logo

मूड

ट्रेंडिंग:

स्टेशन पर करता था चोरी, दिल्ली RPF ने 55 मुकदमे वाले मुजरिम को दबोचा

RPF टीम ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ दिल्ली के अलग-अलग थानों में 55 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी के कब्जे से करीब 1.50 लाख रुपये कीमत का आई फोन 17 प्रो मैक्स भी बरामद किया गया है।

RPF Arrested Suspect

पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार किया, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों के सामान की चोरी और झपटमारी की घटनाओं के कारण हजारों यात्री परेशान होते हैं। इन घटनाओं पर रोक लगाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली मंडल की RPF टीम ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ दिल्ली के अलग-अलग थानों में 55 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी के कब्जे से करीब 1.50 लाख रुपये कीमत का आई फोन 17 प्रो मैक्स भी बरामद किया गया है। यह कार्रवाई ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत की गई।

 

RPF के अनुसार, 8 सितंबर 2026 को दिल्ली मंडल की TOPB टीम अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही थी। इसी दौरान टीम ने सब्जी मंडी स्टेशन के पास बिरला साइडिंग की ओर रेलवे लाइनों के नजदीक एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान सौरभ उर्फ बंटी के रूप में हुई जिसकी उम्र 23 साल बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी करोल बाग के महाराणा प्रताप कार मार्केट में रहता है।

 

यह भी पढ़ें: बाबा नीम करौली के चार पड़ाव, यूपी सरकार ने बनाया भक्तों के लिए धार्मिक प्लान

तलाशी के दौरान क्या मिला?

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से आई फोन 17 प्रो मैक्स मोबाइल फोन बरामद हुआ। इसकी कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह मोबाइल फोन कीर्ति नगर इलाके से चोरी किया था। इसके बाद RPF ने बिना देरी किए कीर्ति नगर थाना पुलिस को सूचना दी। आरोपी और बरामद मोबाइल को सीलबंद हालत में संबंधित जांच अधिकारी के हवाले कर दिया गया।

55 मामलों में दर्ज है नाम

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड जांचने पर RPF को पता चला कि उसके खिलाफ दिल्ली क्षेत्र के अलग-अलग पुलिस थानों में कुल 55 आपराधिक मामले दर्ज हैं। रेलवे के मुताबिक, ये मामले मुख्य रूप से चोरी, झपटमारी, चोरी की संपत्ति रखने, लूट और आर्म्स एक्ट से जुड़े हैं। इसके अलावा IPC और BNS की विभिन्न धाराओं के तहत भी उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं। रिकॉर्ड के आधार पर RPF ने आरोपी को आदतन और सक्रिय अपराधी बताया है।

रेलवे यात्रियों की सुरक्षा पर फोकस

रेलवे स्टेशनों और उनके आसपास यात्रियों के मोबाइल फोन, पर्स और दूसरे सामान की चोरी की घटनाएं यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी बनती हैं। ऐसे में RPF की ओर से यात्रियों के सामान की चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान को काफी अमह माना जा रहा है। इस कार्रवाई में RPF की TOPB टीम ने संदिग्ध व्यक्ति की पहचान करने के बाद उसके पास मौजूद मोबाइल को बरामद किया और मामले को आगे की जांच के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया।

 

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने पुतिन को गिफ्ट किया 'तिरुक्कुरल' ग्रंथ, इसकी खासियत क्या है?

क्या बोले अधिकारी?

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, रेलवे परिसर, स्टेशन और आसपास के इलाकों में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ इस तरह की तुरंत कार्रवाई से अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। साथ ही यात्रियों के सामान की चोरी की घटनाओं में कमी लाने में भी ऐसी कार्रवाई उपयोगी साबित हो सकती है।

 

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा कि RPF की इस कार्रवाई की सिविल पुलिस अधिकारियों ने भी सराहना की है। रेलवे का जोर यात्रियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने और रेलवे परिसरों में सक्रिय अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने पर है।


और पढ़ें