देशभर में इन दिनों दिल्ली में जारी छात्र आंदोनल की चर्चा है। 20 जुलाई को छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के बाद से आंदोलन और ज्यादा तेज हो गया है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर
कॉकरोच जनता पार्टी
के नेतृत्व में आंदोलन जारी है और पार्टी ने मशहूर हस्तियों से छात्रों के समर्थन में आने की अपील की है। फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने इस आंदोलन का समर्थन किया है और अब ताजा नाम
सलमान खान
का इस लिस्ट में जुड़ गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आंदोलन का समर्थन किया और छात्रों पर बल प्रयोग करने को गलत बताया।
सलमान खान ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'यह एक बहुत ही शांतिपूर्ण आंदोलन था। बहुत दुख की बात है कि इसने हिंसक रूप ले लिया। जो छात्र और उनके परिवार घायल हुए, उनके प्रति मेरी पूरी संवेदना है। पेपर लीक एक बहुत गंभीर मुद्दा है। मुझे यह देखकर खुशी है कि हमारे देश के बच्चे बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए एकजुट हुए हैं और उनके माता-पिता ने भी उनका साथ दिया है।'
यह भी पढ़ें: भारी बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान, अगले 24 घंटों में इन राज्यों में दिखेगा असर
आंदोलन को ठहराया सही
सलमान खाने ने छात्रों के इस आंदोलन को सही ठहराया है। उन्होंने कहा छात्रों के आंदोलन की तारीफ करते हुए कहा, 'मैं उनके इस कदम की सच में सराहना करता हूं। उन्होंने लगन, ईमानदारी और कड़ी मेहनत करके अपना भविष्य बनाने और एक बेहतर, शिक्षित भारत के निर्माण के प्रति अपना उत्साह दिखाया है।'
सलमान खान ने आगे कहा कि यही आंदोलन या विरोध प्रदर्शन का सही तरीका है और छात्रों ने इसे शांतिपूर्ण ढंग से किया है। छात्रों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि छआत्र बहुत ज्यादा साहसी और बहादुर हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा के प्रति प्रेरित और उत्साहित यह पीढ़ी भारत का नाम रोशन करेगी।
एजुकेशन सिस्टम पर रखी बात
सलमान खान ने इसके साथ ही इस मुद्दे को एजुकेशन सिस्टम से जुडा हुआ बताया और इसको राजनीतिक रंग ना देने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि इसका क्रेडिट केवल केवल हमारे देश के छात्रों को ही मिलना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि सरकार भी उन्हें पूरा समर्थन देगी और शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाएगी। यह सभी के लिए फायदेमंद स्थिति है। एक सकारात्मक फैसले की उम्मीद और प्रार्थना है।
भारत को एजुकेशन हब बनाने की बात की
सलमान खान यहीं नहीं रूके। उन्होंने भारत को एजुकेशन हब बनाने तक की बात कह दी। उन्होंने कहा कि एजुकेशन ही अगला ट्रेंड और फैशन होना चाहिए और इसे हर साल और अधिक लोकप्रिय व आकर्षक बनना चाहिए, ताकि दूसरे देशों से लोग पढ़ने के लिए भारत आएं और भारत एक एजुकेशन हब बन जाए।
यह भी पढ़ें: 'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी'- राहुल गांधी की 3 बड़ी मांग
जारी है आंदोलन
दिल्ली में जारी इस छात्र आंदोलन के समर्थन में अब तक कई दिग्गज आ चुके हैं। कई ने तो जंतर-मंतर पहुंच कर छात्रों का समर्थन किया है। इस सब के बीच छात्र अपनी मांगों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर डटे हुए हैं। इस आंदोलन का चेहरा बन चुके
सोनम वांगचुक
दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं लेकिन उन्होंने अपना अनशन नहीं तोड़ा है। सरकार भी बातचीत के जरिए रास्ता निकालने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही आंदोलन के कारण दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।