logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हिरासत में लिए गए CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका, अचानक पहुंच गए थे जंतर-मंतर  

जंतर-मंतर अब धरनास्थल नहीं है। इसके बावजूद मंगलवार सुबह वहां पहुंचे CJP प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में ले लिया गया है। 

आशुतोष रांका और सौरव दास

आशुतोष रांका और सौरव दास, File Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को मंगलवार सुबह हिरासत में ले लिया गया है। ये दोनों जंतर-मंतर पर पहुंच गए थे। CJP के मुखिया अभिजीत दीपके ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें देखा जा सकता है कि सौरव दास, अजिंक्य शिंदे और सौरव दास के अलावा कई अन्य लोग एक गेट बैरिकेडिंग फांदकर जंतर-मंतर पहुंच गए। इन लोगों के हाथ में तिरंगे झंडे थे और इन लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की। दिल्ली पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका जंतर-मंतर पहुंच गए थे और दोनों को हिरासत में ले लिया गया है।

 

उधर, CJP के मुखिया अभिजीत दीपके अपनी दादी के निधन के बाद महाराष्ट्र के हिंगोली में स्थित अपने गांव चले गए हैं। उनकी दादी का निधन उसी दिन यानी 10 अक्टूबर को तब हुआ था जब दिल्ली में लैंड करने के बाद अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया गया था।

 

यह भी पढ़ें: खड़गे के लंच के बाद, राहुल पिलाएंगे चाय; क्या है कांग्रेस का प्लान?

सौरव दास ने खुद पोस्ट किया वीडियो

सौरव दास ने एक वीडियो अपने X अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा है, 'जंतर मंतर पर दावा कर दिया गया है। हम जंतर मंतर परर पहुंच गए और अब हिरासत में लिए गए गए हैं। यह आप सब युवा पीढ़ी के लिए संदेश है। हम कर सकते हैं। Gyanu, You're done bro'

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सौरव दास के साथ कई अन्य लोग भी मौजूद हैं। ये लोग 'इंकलाब जिंदाबाद' के नारे लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त  (CEC) ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहे थे। 

 

जंतर-मंतर को धरनास्थलों की लिस्ट से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके ने कहा है, 'यह नरेंद्र मोदी का डर बताता है कि उन्होंने जंतर मंतर को धरनास्थल की लिस्ट से हटा दिया है। उन्हें लगता है कि ऐसा करने से प्रोटेस्ट रुक जाएंगे लेकिन ऐसी नहीं है। जंतर-मंतर अब पूरे देश में बनेगा। नरेंद्र मोदी को जंतर-मंतर एक लोकेशन से समस्या नहीं है। उनको प्रोटेस्ट से समस्या है। एक तानाशाह को हमेशा प्रोटेस्ट से दिक्कत होती है। उन्हें गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए। उनकी इस हरकतों से देश डरने वाला नहीं है।'

 

यह भी पढ़ें: CJP-कांग्रेस में भेदभाव कर रही दिल्ली पुलिस? ग्राउंड से जानें हकीकत

इससे पहले, सोमवार को ही इन दोनों नेताओं ने दिल्ली पुलिस से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति मांगी थी। सोमवार को ही जंतर-मंतर का धरनास्थल का दर्जा खत्म करके दिल्ली की तीन अन्य जगहों को धरनास्थल बना दिया गया था। इसके बाद CJP के मुखिया अभिजीत दीपके ने कहा था कि अब पूरे देश को जंतर-मंतर बनाया जाएगा।

 


और पढ़ें