logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'किताब में गलत टिप्पणी, माफी मांगें', सोनिया गांधी को सावरकर के पोते का नोटिस

सावरकर के पोते विनायक दामोदर सावरकर के पोते ने सोनिया गांधी को नोटिस भेजा है। उनका कहना है कि बिलॉन्गिंग अ जर्नी ऑफ लव किताब में स्वतंत्रता सेनानी के बारे में गलत लिखा है।

Sonia Gandhi

सोनिया गांधी, Photo Credit- ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ इन दिनों सुर्खियों में है। किताब में लिखी कुछ बातों को लेकर विनायक दामोदर सावरकर के पड़पोते ने आपत्ति जताई है। उनका आरोप है कि किताब में स्वतंत्रता सेनानी को गलत तरीके से पेश किया गया है। इसी को लेकर विनायक दामोदर सावरकर के पोते सत्यकी सावरकर ने सोनिया गांधी को कानूनी नोटिस भेजा है और माफी मांगने को कहा है। नोटिस के जरिए सत्यकी ने जाहिर किया है कि किताब में विनायक दामोदर सावरकर के बारे में अधूरी जानकारी पेश की गई है।

 

सत्यकी सावरकर ने किताब के पेज नंबर 201 और 443 पर लिखी गई बातों का विरोध किया। उनका आरोप है कि सोनिया गांधी ने बुक के कुछ पन्नों में तथ्य गलत और ऐतिहासिक घटनाओं को तोड़-मरोड़कर लिखा है, जिससे सावरकर की छवि को नुकसान पहुंचेगा। सत्यकी सावरकर ने 15 दिनों के भीतर सोनिया गांधी को इसपर माफी मांगने को कहा है, ऐसा न होने पर सत्यकी सावरकर सोनिया गांधी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए कोर्ट जा सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'फैसलों पर सवाल उठाएं, संस्थाओं पर नहीं', हिमाचल में बोले CJI सूर्यकांत

किताब में क्या लिखा?

सत्यकी सावरकर के नोटिस के मुताबिक, किताब के 201वें पन्ने पर लिखा है कि जब कांग्रेस के स्वतंत्रता सेनानी जेल में बंद थे, तब विनायक दामोदर सावरकर दया याचिकाएं लिख रहे थे। इसके साथ ही उनके संगठन के सदस्य ब्रिटिश अधिकारियों के साथ मिले हुए थे।

 

इसके अलावा नोटिस में किताब के 443वें पन्ने पर लिखी गई बातों पर आपत्ति जताई गई, जिसमें विनायक दामोदर को एक ऐसे विचारक के रूप में दिखाया गया, जिसमें हिंदुओं को सर्वोच्च माना जाता है। सत्यकी सावरकर ने बताया कि विनायक दामोदर की छवि गलत तरीके से दिखाने की कोशिश की गई है। सत्यकी का मानना है कि किताब पढ़कर पाठक गुमराह हो सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'हम आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कहां हैं,' धीरेंद्र शास्त्री ने किसे घेरा?

सत्यकी सावरकर का दावा

सत्यकी सावरकर ने नोटिस में लिखा है कि ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के दौरान विनायक दामोदर सावरकर लंबे समय तक जेल में रहे और परेशानियां झेली थीं। सत्यकी के मुताबिक, किताब में उनके राजनीतिक संघर्ष की घटनाओं का जिक्र करने के बजाय याचिकाओं को गलत तरीके से पेश किया गया है।


और पढ़ें