logo

ट्रेंडिंग:

शिबू सोरेन से रोहित शर्मा तक, 131 हस्तियों को पद्म पुरस्कार, देखें पूरी लिस्ट

पद्म पुरस्कारों की लिस्ट में पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र समेत कुल 131 हस्तियों के नाम शामिल हैं। गायिका अल्का याग्निक और झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।

news image

शिबू सोरेन, रोहित शर्मा, अल्का याग्निक । Photo Credit: Khabargaon

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। अबकी बार देश-दुनिया की कुल 131 हस्तियों को इन पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। 5 हस्तियों को पद्म विभूषण, 13 को पद्म भूषण और 113 शख्सियतों को पद्मश्री से नवाजा जाएगा। पद्म विभूषण देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है। पद्म भूषण तीसरा और पद्मश्री चौथा सबसे बड़ा सम्मान है। केंद्र सरकार हर साल खेल, कला, साहित्य और सार्वजनिक सेवा समेत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली हस्तियों को इन पुरस्कारों से सम्मानित करती है। अबकी कुल 131 हस्तियों में 19 महिलाए हैं। 16 शख्सियतों को मरणोपरांत पद्म पुरस्कार मिलेंगे।

 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को पद्मभूषण और अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान दिया गया। गायिका अल्का याग्निक और उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण से नवाजा गया है। विजय अमृतराज अबकी बार पद्म भूषण पाने वाले इकलौते खिलाड़ी है। दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्मा और महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का भी नाम पद्म श्री की सूची में है। इसके हाई-जम्पर प्रवीण कुमार, भारतीय महिला हॉकी गोलकीपर सविता पूनिया, अनुभवी कोच बलदेव सिंह और के पजानीवेल और पूर्व कुश्ती कोच व्लादिमीर मेस्तविरिश्विली (मरणोपरांत) को भी पद्म श्री मिलेगा।

 

यह भी पढ़ें: मजाक उड़ाया, पागल समझा, अब सड़क पर कूड़ा बीनने वाले पूर्व IPS को मिलेगा पद्मश्री

 

पद्म विभूषण: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन और फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश केटी थॉमस, हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीतकार और वायलिन वादक एन राजम, जाने-माने मलयालम पत्रकार पी नारायणन को यह सम्मान दिया गया।

 

पद्म भूषण: गायिका अलका याग्निक, उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, अभिनेता ममूटी, उदय कोटक, विज्ञापन गुरु पीयूष पांडे (मरणोपरांत), झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन, बीजेपी नेता वीके मल्होत्रा, टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज, कल्लीपट्टी रामासामी पलानीस्वामी, डॉ. नोरी दत्तात्रेयुडु,वेल्लापल्ली नटेसन, शतवधानी आर गणेश और एसकेएम मैइलानंदन।

 

पद्मश्री: एई मुथुनायगम, अनिल कुमार रस्तोगी, अंके गौड़ा एम, आर्मिडा फर्नांडीज, अरविंद वैद्य, अशोक खाडे, अशोक कुमार सिंह, अशोक कुमार हलदर, बलदेव सिंह, भगवानदास रायकवार, भारत सिंह भारती, भिक्ल्या लाडक्य धिंडा, विश्व बंधु (मरणोपरांत), बृज लाल भट, बुद्ध रश्मि मणि, डॉ. बुध्री ताती, चंद्रमौली गद्दामनुगु, चरण हेमब्रम, चिरंजी लाल यादव, दीपिका रेड्डी, धर्मिकलाल चुनीलाल पांड्या, गड्डे बाबू राजेंद्र प्रसाद, गफरुद्दीन मेवाती जोगी, गंबिर सिंह योनजोन, गरिमेला बालकृष्ण प्रसाद (मरणोपरांत), गायत्री बालासुब्रमण्यम और सुश्री रंजनी बालासुब्रमण्यम (जोड़ी), गोपाल जी त्रिवेदी, गुडुरु वेंकट राव, एचवी हांडे, हैली युद्ध। 

 

हरि माधब मुखोपाध्याय (मरणोपरांत), हरिचरण सैकिया, हरमनप्रीत कौर भुल्लर, इंदरजीत सिंह सिद्धू, जनार्दन बापूराव बोथे, जोगेश देउरी, जुजर वासी, ज्योतिष देबनाथ, के पजानिवेल, के रामासामी, के विजय कुमार, कवीन्द्र पुरकायस्थ (मरणोपरांत), कैलाश चंद्र पंत, कलामंडलम विमला मेनन, केवल कृष्ण ठकराल, खेम राज सुंद्रियाल, कोल्लाकल देवकी अम्मा जी, कृष्णमूर्ति बालासुब्रमण्यम, कुमार बोस, कुमारसामी थंगराज।

 

(डॉ.) लार्स-क्रिश्चियन कोच, लिउदमिला विक्टोरोवना खोखलोवा, माधवन रंगनाथन, मगांती मुरली मोहन, महेंद्र कुमार मिश्रा, महेंद्र नाथ रॉय, मामिडाला जगदीश कुमार, सुश्री मंगला कपूर, मीर हाजीभाई कसमभाई, मोहन नगर, नारायण व्यास, नरेश चंद्र देव वर्मा, नीलेश विनोदचंद्र मांडलेवाला, नूरुद्दीन अहमद, ओथुवर थिरुथानी स्वामीनाथन, डॉ. पझ्मा गुरमेट, पलकोंडा विजय आनंद रेड्डी, सुश्री पोखिला लेकथेपी, डॉ. प्रभाकर बसवप्रभु कोरे, प्रतीक शर्मा।

 

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलियन ओपन: अल्काराज और सबालेंका ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

 

प्रवीण कुमार, प्रेम लाल गौतम, प्रोसेनजीत चटर्जी, डॉ. पुन्नियामूर्ति नटेसन, आर कृष्णन (मरणोपरांत), आरवीएस मणि, रबीलाल टुडू, रघुपत सिंह (मरणोपरांत), रघुवीर तुकाराम खेदकर, राजस्तपति कालियाप्पा गौंडर, राजेंद्र प्रसाद, रामा रेड्डी ममिदी (मरणोपरांत), राममूर्ति श्रीधर, रामचन्द्र गोडबोले एवं सुश्री सुनीता गोडबोले (जोड़ी), रतिलाल बोरिसागर, रोहित शर्मा, सुश्री एसजी सुशीलम्मा, संगयुसांग एस पोंगेनर, संत निरंजन दास, सरत कुमार पात्रा।

 

सरोज मंडल, सतीश शाह (मरणोपरांत), सत्यनारायण नुवाल, सुश्री सविता पुनिया, प्रो. शफी शौक, शशि शेखर वेम्पति, श्रीरंग देवबा लाड, सुश्री शुभा वेंकटेश अयंगर, श्याम सुंदर, सिमांचल पात्रो, सुश्री शिवशंकरि, डॉ. सुरेश हनागवाड़ी, स्वामी ब्रह्मदेव जी महाराज, टीटी जगन्नाथन (मरणोपरांत), तागा राम भील, तरुण भट्टाचार्य, तेची गुबिन, थिरुवारुर बख्तावत्सलम, सुश्री तृप्ति मुखर्जी, वीझिनाथन कामाकोटी, वेम्पटी कुतुंबा शास्त्री, व्लादिमीर मेस्टविरिश्चिली (मरणोपरांत), युमनाम जात्रा सिंह (मरणोपरांत)।

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap