राजनीति में भले ही भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस एक-दूसरे के कट्टर विरोधी हैं लेकिन दोनों पार्टियों में कई ऐसे नेता हैं जिनका विरोधी पार्टी के नेताओं से पारिवारिक संबंध हैं। सियासी तौर पर विरोधी होने के बावजूद नेता अपने निजी संबंधों को बनाए रखते हैं और ऐसा ही एक और मामला सामने आया है, जिसमें बीजेपी के एक पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे की शादी हरियाणा कांग्रेस विधायक की बेटी से हुई है। इन दोनों सियासी परिवारों का यह नया रिश्ता अब देशभर के सियासी गलियारों में चर्चा में है और इस हाई प्रोफाइल शादी में कई बड़े दिग्गज राजनेता शामिल हुए।
हरियाणा के जगाधरी से कांग्रेस विधायक चौधरी अकरम खान और बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अब शाहनवाज हुसैन संबंधी बन गए हैं। अकरम खान की बेटी अफशां अकरम खान का निकाह शाहनवाज हुसैन के बेटे सैयद अरबाज हुसैन के साथ 25 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित पीएसओआई क्लब में हुआ। 26 अक्टूबर को आयोजित रिसेप्शन में भी विभिन्न राजनीतिक दलों के कई बड़े नेता शामिल हुए। अलग-अलग विचारधाराओं से जुड़े नेताओं का यह जमावड़ा काफी चर्चा में है।
यह भी पढ़ें: जज बनते-बनते हर बार चूक क्यों जाते हैं एडवोकेट सौरभ कृपाल?
View on Instagram
कौन हैं अकरम खान?
हरियाणा के यमुनानगर जिले के खिजरी गांव से ताल्लुक रखने वाले अकरम खान का राजनीतिक सफर 1996 में शुरू हुआ, जब वह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर विधायक बने। उनके पिता चौधरी मोहम्मद असलम खान भी 1987 और 1991 में छछरौली विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। अकरम खान ने 1999 में ओमप्रकाश चौटाला सरकार में गृह राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाली और बाद में हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष भी रहे। 2009 में बहुजन समाजवदी पार्टी के टिकट पर जगाधरी से चुनाव जीतने के बाद वह कांग्रेस में शामिल हुए। 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की।
बीजेपी के दिग्गज शाहनवाज
शाहनवाज हुसैन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं। उनका जन्म बिहार के सुपौल जिले में हुआ और पहली बार वह साल 1999 में किशनगंज से लोकसभा पहुंचे। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, कोयला, नागरिक उड्डयन और कपड़ा मंत्रालयों में जिम्मेदारियां संभालीं। खास बात यह है कि वह सबसे कम उम्र में यह जिम्मेदारी संभालने वाले नेता थे। इसके बाद 2006 और 2009 में भागलपुर से सांसद चुने गए। फरवरी 2021 में उन्हें बिहार की
नीतीश कुमार
सरकार में उद्योग मंत्री बनाया गया और उन्होंने अगस्त 2022 तक यह जिम्मेदारी निभाई। उनकी पत्नी रेणु शर्मा हैं और उनके दो बेटे अरबाज व अदीब हैं। अरबाज की शादी अब हरियाणा कांग्रेस के विधायक अकरम खान की बेटी अफशां खान से हुई है।
अफशां और अरबा क्या करते हैं?
अकरम खान की बेटी अफशां ने मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। वहीं, शाहनवाज हुसैन के बेटे सैयद अरबाज हुसैन इंपोर्ट-एक्सपोर्ट कारोबार से जुड़े हैं। शादी से पहले अकरम खान कांग्रेस नेता
राहुल गांधी
को भी निमंत्रण देने पहुंचे थे और देशभर के कई दिग्गजों को उन्होंने शादी का निमंत्रण दिया था। बेटी की विदाई के मौके पर अकरम खान का भावुक अंदाज भी चर्चा में रहा। उन्होंने बेटी के बचपन को याद करते हुए कहा कि कभी उसके लिए खिलौने लेकर आते थे, लेकिन अब शादी का जोड़ा लेकर जा रहे हैं। यह पोस्ट भी काफी चर्चित रही।
यह भी पढ़ें: हरदीप सिंह पुरी की पिक्चर अभी बाकी है, अब मध्य प्रदेश से जाएंगे राज्यसभा
शादी में पहुंचे कई नेता
अफशां और अरबाज के निकाह और रिसेप्शन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद जैसे नेता शामिल हुए। रिसेप्शन में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री
नितिन गडकरी
और मनोहर लाल खट्टर के अलावा केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और नित्यानंद राय भी शामिल हुए। बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर,
मनोज तिवारी
, बिहार के सांसद पप्पू यादव, एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल, कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा समेत कई वर्तमान और पूर्व सांसद और विधायक समारोह में शामिल हुए। यह हाई प्रोफाइल शादी इन दिनों खूब चर्चा में है।