logo

ट्रेंडिंग:

शारदा सिन्हा, सुशील मोदी और आर अश्विन, किन्हें मिले पद्म पुरस्कार?

केंद्र सरकार ने कुल 139 हस्तियों को पद्म पुरस्कार देने की घोषणा की है। अलग अलग क्षेत्रों की तमाम हस्तियों को यह पुरस्कार मरणोपरांत दिया जाएगा।

Sharda sinha and R ashwin । Photo Credit: सोशल मीडिया/PTI

शारदा सिन्हा और आर अश्विन । Photo Credit: सोशल मीडिया/PTI

केंद्र सरकार ने शनिवार को पद्म पुरस्कार 2025 की घोषणा कर दी। पद्म पुरस्कार भारत रत्न के बाद शीर्ष के पुरस्कार माने जाते हैं। यानी कि पद्म विभूषण दूसरा सबसे बड़ा, पद्म भूषण तीसरा सबसे बड़ा और पद्मश्री चौथा सबसे बड़ा पुरस्कार है। 

 

गृह मंत्रालय ने 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री पुरस्कारों की घोषणा की है। इस तरह से कुल 139 पद्म पुरस्कार दिए जाएंगे। इन पुरस्कारों को राष्ट्रपति भवन में मार्च-अप्रैल के महीने में दिया जाएगा।

शारदा सिन्हा को मिला पद्म विभूषण

पद्म पुरस्कारों में सबसे ऊपर पद्म विभूषण पुरस्कार सात लोगों को दिया गया है। इसमें सबसे खास नाम लोक गायिका शारदा सिन्हा का है जिन्हें मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया गया है।

 

शारदा सिन्हा अपने छठ गीतों के लिए खास तौर पर जानी जाती थीं। पिछले साल 5 नवंबर को दिल्ली के एम्स में उनका निधन हो गया था।

 

इसके अलावा जाने-माने मलयामल लेखक एमटी वासुदेवन नायर को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। इनका निधन पिछले साल दिसंबर में हो गया था। उन्हें भी मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया जा रहा है।

 

अपने 70 सालों के करियर में उन्होंने 9 उपन्यास, 19 लघु कहानियों के कलेक्शन लिखने के साथ साथ 6 फिल्मों का निर्देशन किया 54 स्क्रीन प्ले लिखे। इसके अलावा उन्होंने तमाम निबंधों के कलेक्शन और स्मृतियां भी पब्लिश कीं।

 

इन दोनों हस्तियों के अलावा धुवुर नागेश्वर रेड्डी (मेडिसिन), जस्टिस (रिटायर्ड) जेएस खेहर (पब्लिक अफेयर), कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया (कला), लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम (कला) और जापान के ओसामू सुजुकी (व्यापार और उद्योग) को भी पद्म भूषण दिया गया है।

किन्हें मिला पद्म भूषण

जाने-माने अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय को मरणोपरांत पद्म भूषण दिया गया है। पिछले साल नवंबर में 69 साल की उम्र में उनका निधन हुआ था। देबरॉय प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के चेयरमैन थे।

 

इसके अलावा बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी को भी मरणोपरांत पद्म भूषण दिया गया है। पिछले साल मई में कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद उनका निधन हो गया था।

 

जाने-माने गज़ल गायक पंकज उधास का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उनका भी निधन पिछले साल हो गया था। उन्हें भी मरणोपरांत ही यह पुरस्कार दिया जा रहा है।

 

लिस्ट में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा के पूर्व स्पीकर मनोहर जोशी का भी नाम है। उन्हें भी मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया जा रहा है। इसके अलावा फिल्म मेकर शेखर कपूर को भी पद्म भूषण दिया जा रहा है।

113 लोगों को मिला पद्मश्री पुरस्कार

इसके अलावा 113 लोगों को पद्मश्री पुरस्कार मिला है जिसमें गायक अरिजीत सिंह, पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन और एसबीआई के पूर्व चेयरपर्सन अरुंधती भट्टाचार्य शामिल हैं।

 

इसके अलावा नागालैंड में फलों की खेती करने वाले एल हैंगथिंग और ब्राजील के मेकैनिकल इंजीनियर के बाद हिंदू आध्यात्मिक साधु बने जोनस मसेटी को भी पद्म श्री दिया जाएगा। इसके अलावा क्रिकेटर आर अश्विन को भी पद्श्री पुरस्कार से नवाजा जाएगा।


यह भी पढ़ेंः Padma Award 2025: किसान, खिलाड़ी, डॉक्टर; किस किसको मिला पद्मश्री

Related Topic:

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap