logo

मूड

ट्रेंडिंग:

इंजीनियर, सवा लाख सैलरी; पर सरकारी नौकरी न होने से मंडप में टूटी शादी

दूल्हे ने दुल्हन को सैलरी स्लिप दिखाई, मिन्नतें कीं, फिर भी दुल्हन ने इसलिए शादी तोड़ दी क्योंकि दूल्हे के पास सरकारी नौकरी नहीं थी।

representational image : Pixabe

प्रतीकात्मक तस्वीर । पिक्साबे

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पुरानी फिल्मों हमने दहेज की रकम माफ करने के लिए बेटी के पिता को गिड़गिड़ाते देखा है। दहेज की वजह से शादी टूटते भी देखा है, लेकिन यह इसमें अकड़ का भाव रखने वाला वर पक्ष होता था और पीड़ित पक्ष वधू पक्ष।

 

उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद में भी शादी के मंडप में शादी टूटने का एक मामला सामने आया है लेकिन न सिर्फ इसमें गिड़गिड़ाने वाला वर पक्ष है बल्कि शादी टूटने का कारण भी अजीब है।

 

सवा लाख थी सैलरी 

यहां दुल्हन ने शादी के मंडप में सात फेरे लेने से पहले एक शर्त रखी जो लोगों को अजीब लगी, हालांकि इसके पीछे वजह बड़ी थी। दुल्हन ने दूल्हे से कहा कि सैलरी स्लिप दिखाओ। इसके बाद दूल्हे ने सैलरी स्लिप दिखाई. रिपोर्ट के मुताबिक दूल्हे की सैलरी सवा लाख रुपये महीना थी। फिर भी सैलरी स्लिप में दुल्हन ने कुछ ऐसा देखा कि शादी के लिए राज़ी नहीं हुई।

 

चाहिए था सरकारी नौकरी वाला दूल्हा

सैलरी दिखाने के बाद भी दुल्हन ने शादी से मना कर दिया। कारण था कि सैलरी स्लिप से जाहिर था कि वह प्राइवेट सेक्टर में काम करता है और दुल्हन को सरकारी नौकरी वाला दूल्हा चाहिए था। दूल्हे ने लड़की को मनाने की बहुत कोशिश की। दूल्हे के घर वालों और रिश्तेदारों ने भी लड़की को मनाने की काफी कोशिश की लेकिन लड़की अपने फैसले पर अड़ी रही क्योंकि उसे ऐसा लग रहा था कि उसके साथ धोखा किया गया है। बाद में बारात को वैसे ही वापस लौटना पड़ा।

 

दुल्हन ने कहा- फ्रॉड किया गया

दुल्हन ने बताया कि बात सैलरी की नहीं है बल्कि बात सच्चाई की है। उसका कहना है कि शादी तय करते वक्त उसे बताया गया था कि लड़का सरकारी नौकरी में है। पर बात-बात में दुल्हन को इस बात का शक हुआ कि दूल्हा प्राइवेट सेक्टर में काम करता है। इसके बाद उसने लड़के से सैलरी दिखाने को कहा जिसके बाद यह बात साफ हो गई कि लड़का प्राइवेट सेक्टर में काम करता है। यह बात लड़की को नागवार गुजरी और उसने उस लड़के से शादी न करने का फैसला किया।



Related Topic:

और पढ़ें