logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कल से दिल्ली से पटना के बीच चलेगी स्पेशल वंदे भारत, इन स्टेशनों पर ठहराव

दीवाली और छठ पूजा पर रेलवे ने दिल्ली पटना वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। जानिए रूट, टाइमिंग और स्टेशन पर ठहराव की पूरी जानकारी।

Vande Bharat train

वंदे भारत ट्रेन। (AI-generated image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दीवाली और छठ पर दिल्ली से यूपी और बिहार जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर रेलवे ने त्योहारों के दौरान भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली से पटना के बीच फेस्टिवल स्पेशल वंदे भारत ट्रेन चलाने का एलान किया है। यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में चलेगी। 

 

उत्तर रेलवे की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक फेस्टिवल स्पेशल वंदे भारत (02436) ट्रेन सुबह 08:35 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेगी। उसी दिन रात 9:30 बजे पटना पहुंचेगी। वहीं पटना से दिल्ली आने वाली फेस्टिवल स्पेशल वंदे भारत (02435) पटना स्टेशन से सुबह 8:00 बजे चलेगी और रात 9:30 बजे नई दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी।

 

यह भी पढ़ें: यूजीसी नियमों की होगी समीक्षा, केंद्र सरकार बनाएगी विशेष समिति

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

इस त्योहार स्पेशल ट्रेन का ठहराव अलीगढ़, कानपुर, प्रयागराज, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा में होगा। नई दिल्ली से रवाना होने के बाद अलीगढ़ स्टेशन पर सुबह 10:21 बजे पहुंचेगी। यहां दो मिनट का स्टापेज है। दोपहर 1:30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। पांच मिनट ठहराव के बाद प्रस्थान करेगी। स्पेशल वंदे भारत ट्रेन प्रयागराज जंक्शन 3:45 बजे पहुंचेगी। 

DDU जंक्शन में 10 मिनट ठहराव

पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर आगमन का समय शाम छह बजे हैं। यहां पर सबसे अधिक 10 मिनट का स्टापेज है। यह ट्रेन 7:26 पर बक्सर और 8:10 बजे आरा पहुंचेगी। इसके बाद सीधे पटना स्टेशन पर खड़ो होगी। वापसी में भी यह ट्रेन इन्हीं स्टेशनों पर ठहरेगी।  

 

यह भी पढ़ें: पंजाब के मुख्य सचिव को मिली राहत, DA मामले में आपराधिक अवमानना कार्यवाही पर रोक

दो दिन में एक-एक फेरे लगाएगी

यह ट्रेन दिल्ली से पटना की यात्रा 13 घंटे में पूरी करेगी। 6 और 7 नवंबर को एक-एक फेरा लगाएगी। टिकट और कोचों की संख्या आदि की जानकारी IRCTC वेबसाइट या 139 पर कॉल करके हासिल की जा सकती है।


और पढ़ें