logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गोरखपुर की एयर इंडिया पायलट ने की आत्महत्या, वजह- नॉन-वेज खाना!

एयर इंडिया की पायलट मुंबई में मृत पाई गई। परिवार का आरोप है कि उसके प्रेमी ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उसे नॉनवेज खाने से रोका था।

Air India pilot found dead in Mumbai

एयर इंडिया पायलट मृत, Image Credit: Pexels

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बॉयफ्रेंड ने नॉन वेज खाने से रोका तो गर्लफ्रेंड ने आत्महत्या कर ली। घटना मुंबई के मरोल का है। 25 वर्षीय मृतका सृष्टि तुली के परिजनों ने दिल्ली के रहने वाले 27 वर्षीय आदित्य पंडित पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद आरोपी को पवई पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया।

 

गोरखपुर की रहने वाली सृष्टि एयर इंडिया एयरलाइंस में पायलट थी। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि आरोपी ने  सार्वजनिक रूप से उसके साथ दुर्व्यवहार किया था और उसे मांसाहारी भोजन खाने से रोका था। परिवार ने मुंबई पुलिस से मामले की गहन जांच करने का आग्रह किया है। 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, सोमवार की सुबह अंधेरी (पूर्व) में मरोल पुलिस कैंप के पीछे किराए के घर में सृष्टि मृत पाई गई। पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच से संकेत मिलता है कि अपने बॉयफ्रेंड के उत्पीड़न के कारण वह मानसिक रूप से परेशान थी। पुलिस ने बताया कि आदित्य पायलट की परीक्षा की तैयार कर रहा था। हालांकि, वह इस पेपर में पास नहीं हो पाया था। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि रविवार को सृष्टि अपने घर लौटी थी और उसका पंडित से झगड़ा हुआ। 

 

इन दिनों आदित्य मुंबई से दिल्ली आना-जाना करता रहता था। रात करीब 1 बजे आदित्य दिल्ली के लिए रवाना हो गया। उसी दौरान सृष्टि ने फोन कर आदित्य को चेतावनी दी कि वह गलत कदम उठाने जा रही है। कुछ देर बाद आदित्य वापस घर लौटा, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। उसने चाबी बनाने वाले को बुलाया और जब कमरा खुलवाया तो सृष्टि जमीन पर पड़ी हुई थी। 

अस्पताल में मृत, प्रेमी गिरफ्तार

आनन-फानन में आदित्य उसको अस्पताल लेकर गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के परिजनों और पुलिस को सूचित किया गया। पवई पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक जितेंद्र सोनवाने ने कहा कि उन्होंने तुली के परिवार की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत पंडित को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस ने कहा कि उसे मंगलवार को अदालत में पेश किए जाने के बाद चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि महिला की मौत का कारण आत्महत्या है। पुलिस ने मृतका के फोन को  फॉरेंसिक लैब भेजा है जहां आरोपी के साथ उसकी आखिरी बातचीत का पता चल सकें। 

कब हुई थी मुलाकात?

पुलिस के FIR के अनुसार, आदित्य और सृष्टि की मुलाकात करीब दो साल पहले कमर्शियल पायलट लाइसेंस (सीपीएल) की ट्रेनिंग के दौरान दिल्ली में हुई थी। ट्रेनिंग के दौरान तुली दिल्ली के द्वारका में रहती थी। ट्रेनिंग के बाद उसे एयर इंडिया में नौकरी मिल गई और जून 2023 में वह मुंबई चली गई।

 

एफआईआर में खुलासा हुआ है कि पंडित अक्सर उसके साथ दुर्व्यवहार करता था और उसे कंट्रोल करने की कोशिश करता था। इस वजह से वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। परिवार को संदेह है कि पंडित ने उसे नशीला पदार्थ देकर उसकी हत्या कर दी।  सृष्टि गोरखपुर की पहली महिला पायलट थीं और उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सम्मानित भी किया था। गोरखपुर में सृष्टि के अंतिम संस्कार में सैकड़ों लोग श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र हुए। इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। 


और पढ़ें